Monday, March 2, 2026
20.4 C
Bhopal

नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपी की एकेडमी अवैध

इंदौर में शूटिंग एकेडमी की आड़ में हिंदू लड़कियों और महिलाओं से यौन शोषण के आरोपी मोहसिन खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को उसके खिलाफ एक और धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। अब उस पर 4 रेप-छेड़छाड़ और 2 धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने मोहसिन को 7 दिन की रिमांड पर लिया है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है।

इस बीच, जिस बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर वह अपनी एकेडमी चलाता था, उसे लेकर नगर निगम ने एक और नोटिस जारी किया है। नोटिस में बताया है कि एक शिकायत की जांच में पता चला है कि टॉप फ्लोर पर पेंट हाउस बनाया गया है, जिसकी अनुमति नहीं ली गई है। यानी यह अवैध है। गुरुवार को उसकी नपती की जानी थी लेकिन नगर निगम की टीम नहीं पहुंची।

इधर, भवन मालिक ने भी मीडिया से चर्चा नहीं की। बताया जा रहा है कि इस मामले में भवन मालिक कोर्ट गए थे, जहां से स्टे लेकर आ गए हैं। संभ‌वत: इसके चलते निगम की टीम नपती करने नहीं पहुंची। इस मामले में जोन 21 के निगम अधिकारियों से बात करने का भी प्रयास किया, लेकिन उन्होंने कॉल नहीं उठाया।

इससे पहले नगर निगम ने 23 मई को एकेडमी के बाहर पहला नोटिस चस्पा किया था। दरअसल, यह बिल्डिंग नगर निगम के जोन 21 में आती है। जिस पर नगर निगम ने नोटिस चस्पा किया था और निर्मित भवन, भूस्वामित्व एवं भवन अनुज्ञा स्वीकृति संबंधी दस्तावेज और नक्शा प्रस्तुत करने के लिए कहा था। इसके लिए तीन दिन का समय भी दिया था।

28 को दूसरा नोटिस, अ‌वैध मिला पेंट हाउस नगर निगम ने दूसरा नोटिस 28 मई को जारी किया है, जिसमें लिखा है, ‘आपके सिल्वर ऑक्स कॉलोनी के भूखंड 21, 22 के टैरेस पर अवैध रूप से पेंट हाउस निर्माण के संबंध में शिकायत मिली है। आपसे अनुमति, स्वीकृति, ओनरशिप संबंधी डॉक्यूमेंट्स उपलब्ध करने के लिए सूचना पत्र जारी किया गया था। तब आपने 15 दिन का समय मांगा था।

उस भूखंड के दस्तावेजों का नगर निगम ने परीक्षण किया है, जिसमें पाया कि पेंट हाउस के लिए अनुमति या स्वीकृति जारी नहीं की गई है। ऐसे में वह अवैध निर्माण की श्रेणी में आता है।

अत: अवैध निर्माण के मापन के लिए 29 मई को दोपहर 3 बजे स्थल पर उपस्थित रहे। अनुपस्थिति की स्थिति में भी मापन का किया जाएगा। साथ ही, मप्र भूमि विकास नियम 2012 और मप्र नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के प्रावधान अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

नपती करने जा सकती है निगम की टीम नगर निगम के अधिकारी गुरुवार को बिल्डिंग में नपती करने जा सकते हैं। इसके लिए नगर निगम ने नोटिस के माध्यम से दोपहर तीन बजे का समय दिया है।

भवन मालिक को भी नोटिस देकर उपस्थित होने के लिए कहा है। अगर वे उपस्थित नहीं भी होते हैं तो नगर निगम की टीम उनका काम करेगी।

मोहसिन ऐसे फ्रॉड करता था मोहसिन खान के खिलाफ बुधवार को अन्नपूर्णा थाने में छठी एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरा बेटा केंद्रीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में पढ़ता है। उसके स्कूल के स्पोर्ट्स टीचर शाहिद अंसारी ने मेरी पहचान मोहसिन से कराई थी। अंसारी ने बताया था कि वह उनका दोस्त है। उसके यहां पर बेटे को भेज दो। वह काफी अच्छी शूटिंग सिखाता है। बेटे को मेडल दिला देगा।

इसके बाद मोहसिन की कोचिंग में बेटे को लेकर गया। वहां पर उसने अच्छी किट और एक बंदूक दिलाने की बात कही। मोहसिन से पूछा कि कौनसा ब्रांड लेना है तो उसने कहा कि हम बंदूक के बारे में समझ नहीं पाएंगे, इसलिए वह खुद लाकर देगा। इसके बाद 1 लाख 40 हजार रुपए लेकर मोहसिन ने अपने पास रखे। ये रुपए उसे 2 अप्रैल 2025 को उसकी एकेडमी में दिए गए थे।

बाद में मोहसिन ने 8 हजार 600 रुपए फीस भी एडवांस ले ली। हम मोहसिन को कॉल कर पूछते रहे कि बेटे को कब से भेजना है तो वह बंदूक और किट आने की बात करके टालता रहा। उसने कई दिनों तक बेटे को एकेडमी में नहीं बुलाया और रुपए भी वापस नहीं किए। बाद में पता चला कि मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी के नाम पर रुपए लेकर उनके साथ धोखा किया है।

पांचवीं FIR, दोस्तों के साथ किया गैंगरेप 26 मई को एक लड़की ने मोहसिन के खिलाफ 5वीं FIR दर्ज कराई थी। जिसमें उसने मोहसिन और उसके दो दोस्त फैजान और इमरान पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। बताया था कि वह वारदात के समय नाबालिग थी। घरेलू कार्य करती थी। पिता की मौत हो जाने के कारण घर पर आर्थिक तंगी रहती थी।

मेरे परिचित ने मुझे मोहसिन के फ्लैट पर सफाई कार्य के लिए लगाया था। फरवरी 2020 को मोहसिन ने मुझे कहा कि टिपटॉप रहा कर अच्छी लगती है। वो मुझे बैड टच करने लगा।

लड़की ने बताया, उस समय मेरी उम्र 17 वर्ष थी। मोहसिन रोज मेरे साथ गंदी हरकत किया करता था। जबरदस्ती पकड़कर गोद में बैठाता था। मुझे नए कपड़े देता था और कहता कि मेरे सामने ही कपड़े पहना करो। कई बार तो अपने हाथ से मेरे पहने हुए कपड़े उतारता था और नए कपड़े पहनाता था। मोहसिन ने मेरे साथ आपत्तिजनक व अप्राकृतिक तरीके से जबरदस्ती संबंध बनाए।

लॉकडाउन के समय मोहसिन, इमरान और फैजान ने खाना बनाने के बहाने घर पर बुला लिया और इन तीनों ने मुझे 15 दिन कैद करके रखा। इस दौरान तीनों मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे।

महू में भी मोहसिन के घर पर नोटिस चस्पा

इधर, मोहसिन के घर पर महू नगर परिषद ने भी नोटिस चिपकाया है। परिषद ने शासकीय नाले की भूमि पर अवैध निर्माण के मामले में कार्रवाई की है। सीएमओ चंद्र शेखर ने बताया कि शासकीय नाले की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। यह निर्माण मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 223 का उल्लंघन है।

नोटिस में मकान मालिक को 48 घंटे के भीतर भू-स्वामित्व और भवन निर्माण की अनुमति के दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नगर परिषद अवैध अतिक्रमण को हटाएगी। इस कार्रवाई का खर्च मकान मालिक से वसूला जाएगा।

Hot this week

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

Topics

ईरान के सुप्रीम लीडर के निधन पर भोपाल में शोक: शिया समुदाय ने दी श्रद्धांजलि

​भोपाल। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की...

अरेरा हिल्स में पुलिस का कड़ा एक्शन: दो दिन में 16 उपद्रवी जेल भेजे

​भोपाल | राजधानी में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने...

विदिशा में शराबी पति ने पत्नी को छत से नीचे फेंका, फिर सीने पर मारी ईंट

​विदिशा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हसुआ रोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img