Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल में फार्मा स्टूडेंट की सड़क हादसे में मौत:एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त

भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में मंगलवार की देर रात बाइक सवार तीन दोस्तों को बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बी.फार्मा स्टूडेंट की मौत हो गई। उसके दो साथियों को मामूली चोट आई है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

टक्कर मारने वाली कार का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। बुधवार की दोपहर को शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

एएसआई दुलीचंद ने बताया कि अभिषेक गुर्जर (21) पुत्र सिद्घनाथ गुर्जर मूल रूप से केकड़िया आगर मालवा का रहने वाला था। फिलहाल वह बिट्‌ठल नगर लालघांटी में किराए का कमरा लेकर रहता था। छात्र गांधी नगर के एक प्राइवेट कॉलेज से बी.फार्मा थर्ड ईयर ( 6 सेमेस्टर) का छात्र था। उसका दोस्त केशव सेन ईदगाह हिल्स में रहता है।

दोस्त को घर छोड़ने जा रहे थे

अभिषेक दोस्त प्रवेश पठारिया के साथ केशव को उसके घर छोड़ने ईदगाह हिल्स के लिए रवाना हुआ। बाइक सवार तीनों दोस्त कैंसर अस्पताल से सेंट जोसेफ स्कूल की ओर आ रहे थे। तभी उन्हें एक बोलेरो कार ने ओवरटेक करते समय पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल अभिषेक को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img