Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

आरोप- रुपए न देने पर दुकान बंद कर मारपीट की

व्यापारियों से शराब पीने के लिए रुपए मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में ग्राम उदयपुरा तिवारी के व्यापारी सकल दिगंबर जैन समाज के लोगों ने शिकायत की है।

बताया गया है कि गांव में रहने वाला टीकाराम कुर्मी आए दिन जैन समाज के व्यापारियों से जबरन पैसे की वसूली करता है। शराब पीने के लिए पैसे मांगता है और पैसे न देने पर मारपीट करता है।उनका आरोप है कि लड़ाई झगड़ा करने वाले व्यक्ति के पक्ष में एक पुलिसकर्मी ने भी सहयोग किया।

आरोप- दुकानों के शटर बंद कर मारपीट की 29 मार्च की शाम करीब 7 बजे टीकाराम आया और दुकानों पर पैसे मांगने लगा। वह कह रहा था कि जब तक मेरा प्रधानमंत्री आवास नहीं बन जाता, तब तक तुम लोगों की दुकानें नहीं खुलेंगी। उसने दुकानों के शटर बंद कर दिए।

सुनील पिता ताराचंद जैन, नीतेश पिता निर्मलचंद्र जैन ने उसे रोका तो उसने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में सुनील और निर्मल जैन घायल हुए, जिसके बाद वह भाग गया।

कुल्हाड़ी लेकर वापस आया रात करीब 12 बजे दोबारा कुल्हाड़ी हाथ में लेकर आया और गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद करते देख पुलिस को सूचना दी। डायल-100 आई तो सायरन सुनकर वह भाग गया। पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद ढाना पुलिस चौकी से आए प्रधान आरक्षक ने हम लोगों को डांटा और गुंडागर्दी कर रहे टीकाराम का पक्ष लिया।

व्यापारियों ने इस मामले में जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राजेश जैन, सुनील जैन, प्रेमचंद्र जैन, नीतेश, अंकित, विनोद जैन आदि मौजूद थे।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img