Friday, April 3, 2026
29.1 C
Bhopal

ढाई करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:दिल्ली भागा तो उसके पीछे प्लेन से पहुंची पुलिस

इंदौर में शक्कर व्यापारियों से ढाई करोड़ की ठगी करने के मामले में फरार दो आरोपियों में से एक को क्राइम ब्रांच ने बुधवार गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपी प्लेन से मुंबई से दिल्ली भाग गया था। इसके बाद टीम भी उसके पीछे वहां पहुंची और उसे दबोच लिया गया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ करने के साथ ही उसके दूसरे साथी को भी तलाश कर रही हैं। क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मितेश नहाटा मालिक मेसर्स भूलेश्वरी शुगर पता पुणे महाराष्ट्र और उसके साथी साजन पुत्र सदाशिव पांचपूते निवासी देवधान सुरूर अहमद नगर के खिलाफ दर्शनइंटर प्राइजेज,राधा कृष्ण ट्रेडर्स,चंचल ट्रेडर्स, श्री कृष्णा ट्रेडर्स,पी योगेश चंद्र एंड कंपनी,नाकोडा शुगर ब्रोकर्स,आगम ट्रेडर्स,राजेन्द्र कुमार अजीत कुमार,महावीर किराना भंडारी की शिकायत पर केस दर्ज हुआ था।

मामले में पुलिस ने मितेश नहाटा को गिरफ्तार कर लिया। वही उसके साथी साजन की तलाश की जा रही है। मितेश ने इंदौर के व्यापारियों से करीब 2 करोड़ 61 लाख रूपए शक्कर भेजने के बदले लिए थे। जिसे दिल्ली के व्यापारियों के खाते में ट्रांसफर किया गया था।

1 करोड़ 60 लाख ठगी में दो ओर गिरफ्तार क्राइम ब्रांच ने डिजीटल अरेस्ट मामले में दो ओर आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के नाम अल्ताफ और विवेक है। आरोपियों के पास से बैंक की पासबुक और अन्य डॉक्यूमेंट मिले हैं।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपियों ने शेयर कारोबारी वंदना गुप्ता के साथ हुई डिजीटल अरेस्ट के मामले में अकाउंट में रूपए ट्रांसफर करवाए थे। इसके पहले क्राइम ब्रांच राकेश बंसल, उसके पिता चद्रभान बंसल निवासी मैहर और अभिषेक व अन्य को सूरत से इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी हैं।

Hot this week

मासूम पर चढ़ी कार, मालिक ने खुद ड्राइवर पर दर्ज कराई FIR

​इंदौर। शहर के शांति निकेतन कॉलोनी (बॉम्बे हॉस्पिटल के...

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर प्रॉपर्टी डीलर से 18.55 लाख की ठगी

​भोपाल। शहर के चूनाभट्टी इलाके में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग...

भोपाल: बंसल वन के बाहर आधी रात को गुंडागर्दी, युवक को कार से खींचकर पीटा

​भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके हबीबगंज में बुधवार देर...

भोपाल: बेगमगंज के युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी की हालत नाजुक

​भोपाल। राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में बुधवार रात...

अयोध्या नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अड़ीबाजी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल

​भोपाल। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में सरेराह गुंडागर्दी...

Topics

बैंक ऑफ इंडिया फर्जीवाड़ा: पूर्व मैनेजर समेत दो को 7-7 साल की जेल

​भोपाल। बैंकिंग साख को बट्टा लगाने वाले मिसरोद शाखा...

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img