Thursday, August 13, 2026
26.1 C
Bhopal

बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर होगी कार्रवाई

भोपाल में बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर अब अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। सोमवार को एडीएम अंकुर मेश्राम ने मीटिंग में यह निर्देश दिए। साथ ही जनसुनवाई में भी मौजूद रहने को कहा है।

बता दें कि हर सोमवार को कलेक्टोरेट में टीएल यानी समयावधि मीटिंग होती है। जिसमें सभी जिला अधिकारी मौजूद रहते हैं। वहीं, प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई भी की जाती है। जिसमें औसत सवा सौ तक आवेदन आते हैं। जनसुनवाई में वरिष्ठ अधिकारी तो मौजूद रहते हैं, लेकिन कई जिला अधिकारी नहीं पहुंचते। वे अपने अधिनस्थों को ही भेज देते हैं। इससे आवेदनों का निराकरण सही समय पर नहीं हो पाता।

दूसरी ओर, टीएल मीटिंग से भी कई अधिकारी गायब रहते हैं। कुछ तो बिना अनुमति के ही मुख्यालय छोड़ जाते हैं। सोमवार को इसी मुद्दे पर एडीएम मेश्राम ने मीटिंग में ही फटकार लगाई। खासकर तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कड़े निर्देश जारी किए।

Hot this week

19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​खंडवा:पंधाना थाना क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर 19...

सीबीआई अधिकारी बनकर बुजुर्ग दंपती से 22 लाख की ठगी, 12 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट

​जबलपुर: सिविल लाइन क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी में रहने...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img