Friday, October 2, 2026
21.4 C
Bhopal

निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 51 लाख की ठगी, ‘आनंद राठी’ की मैनेजर बनकर युवती ने फंसाया

​इंदौर। शहर के अनुराग नगर में रहने वाले 85 वर्षीय बुजुर्ग मनोहरलाल नागोरी के साथ निवेश के नाम पर 51 लाख 80 हजार रुपये की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। बुजुर्ग ने एमआईजी पुलिस और साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

​क्या है पूरा मामला?

पीड़ित मनोहरलाल ने बताया कि 18 अप्रैल को उनके पास ‘शिवानी’ नाम की युवती का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को मुंबई स्थित ‘आनंद राठी ग्रुप’ की मैनेजर बताया। युवती ने बुजुर्ग का भरोसा जीतने के लिए उन्हें निवेश के टिप्स दिए और एक सर्विसिंग ग्रुप में जोड़कर ऑनलाइन अकाउंट खुलवाया।

​मुनाफे का लालच और झांसा

शुरुआत में छोटा निवेश कराने के बाद युवती ने उन्हें भारी मुनाफे का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में उनसे कुल 51.80 लाख रुपये जमा करवा लिए। बुजुर्ग को फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए हर दिन बढ़ता मुनाफा दिखाया जाता रहा।

​पैसे निकालने गए तो खुली पोल

ठगी का अहसास तब हुआ, जब 26 मई को बुजुर्ग ने अपने अकाउंट से 14 लाख रुपये निकालने की कोशिश की। जालसाजों ने ‘क्रेडिट स्कोर कम’ होने का बहाना बनाकर भुगतान रोक दिया। इसके बाद युवती ने बात करना बंद कर दिया और उनके नंबर भी बंद आने लगे।

​पुलिस ने मामला दर्ज कर उन बैंक खातों की जांच शुरू कर दी है जिनमें पैसा ट्रांसफर किया गया था। साइबर एक्सपर्ट्स लोगों को सलाह दे रहे हैं कि किसी भी अनजान लिंक या सोशल मीडिया के लुभावने निवेश ऑफर से सावधान रहें।

Hot this week

संपत्ति विवाद में समझौते के नाम पर कारोबारी ने महिला से ठगे 4.16 करोड़, केस दर्ज

​इंदौर: शहर के एक बड़े कारोबारी द्वारा संपत्ति विवाद में...

मिसरोद में शादी का झांसा देकर युवती से रेप, केस दर्ज

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में एक 21 वर्षीय युवती...

ग्वालियर में परिवार नियोजन जागरूकता अभियान का शुभारंभ, नुक्कड़ नाटक और रैलियों से करेंगे जागरूक

​ग्वालियर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और फॅमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया...

Topics

इंदौर: तिलक नगर स्कूल की संपत्ति पर फर्जी दस्तावेज से कब्जे का मामला, चार पर केस दर्ज

​इंदौर: ​नगर के प्रतिष्ठित तिलक नगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img