Wednesday, August 12, 2026
27.8 C
Bhopal

अब इलेक्ट्रिक कार से चलेंगे सीएम मोहन यादव: ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ शुरू होगा सफर

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक कार शामिल की है। वे अब महिंद्रा की अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक कार XEV 9e में सफर करेंगे।

खास है कार का नंबर

मुख्यमंत्री की नई कार का नंबर MP 02 VB 2047 है। इसमें ‘VB’ का अर्थ ‘विकसित भारत’ है, जबकि ‘2047’ प्रधानमंत्री के उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार बुधवार से सीएम के काफिले का हिस्सा बन गई है।

सुरक्षा और आधुनिक तकनीक से लैस

यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री के काफिले में कोई इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हुआ है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक कार एक बार चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है और इसमें 360 डिग्री कैमरा व आधुनिक सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं।

​उल्लेखनीय है कि डॉ. यादव पहले भी ईंधन बचाने के लिए अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या 13 से घटाकर 7 कर चुके हैं, जिसका अनुसरण कई मंत्रियों ने भी किया था।

Hot this week

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img