Sunday, July 26, 2026
25.7 C
Bhopal

सौरभ बनकर अरबाज ने किया दुष्कर्म

दमोह में धर्म छिपाकर दुष्कर्म किए जाने का एक और मामला सामने आया है। यहां अरबाज नाम के युवक ने सौरभ नाम बताकर लड़की से दोस्ती की। उसे प्रेम जाल में फंसाकर इंदौर ले गया और होटल में रेप किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। शादी की बात की, तो धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

युवती ने शुक्रवार को दमोह एसपी से शिकायत की। इसमें बताया कि 2019 में उसकी उम्र 16 साल थी, तब आरोपी अरबाज खान निवासी गढ़ी मोहल्ला से दोस्ती हुई। उस वक्त उसने अपना नाम सौरभ बताया था। शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। विश्वास दिलाने के लिए वह मंदिरों में भी ले गया। एक बार बीमार होने पर इंदौर ले जाकर एक कमरे में शारीरिक शोषण किया।

शादी का कहने पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया

जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने धर्म परिवर्तन की शर्त रखी। उसने कहा कि शादी के लिए इस्लाम कबूल करना होगा। साथ ही बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने की बात कही। युवती के मना करने पर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

सीएसपी अभिषेक तिवारी के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अंजू खत्री ने इस घटना की तुलना द केरला स्टोरी से की है।

एक दिन पहले सामने आया ऐसा ही मामला

बता दें कि दो दिन पहले गुरुवार को दमोह में पन्ना जिले के गुन्नौर निवासी एक युवक इसराइल खान को पकड़ा गया था, जो अपने किसी दोस्त शिवा शर्मा के नाम के आधार कार्ड पर युवती के साथ दमोह की एवरेस्ट लॉज में रुका हुआ था। हिंदू संगठन के लोगों को खबर मिली तो उन्होंने आरोपी को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

उसके खिलाफ भी धोखाधड़ी की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि युवती की तरफ से कोई शिकायत पुलिस में नहीं की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और उसके रिमांड मांगी। वहीं दूसरी तरफ भोपाल एटीएस भी इसराइल खान से पूछताछ करने के लिए दमोह पहुंची। इसे भोपाल में हुए घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। अब यदि आवश्यकता होगी, तो भोपाल एटीएस आरोपी को रिमांड पर लेकर भोपाल ले जाएगी। वहां पूछताछ करेगी।

Hot this week

भिंड में दर्दनाक हादसा:भाजपा नेत्री की कार की पहिए के नीचे आने से बच्चे की मौत

​भिंड: नेशनल हाईवे-719 पर कनकूरा गांव के पास शनिवार शाम...

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

हाथी के हमले में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत, गुड़ खिलाते समय हुआ था गुस्सा

​इंदौर: राज नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार को हाथी...

Topics

इंदौर: कनाड़िया में चेकिंग के दौरान कार सवारों ने तीन पुलिसकर्मियों को पीटा, FIR दर्ज

​इंदौर: शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी...

रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव

​इंदौर: राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के भीमनगर रेलवे क्रॉसिंग के...

आरबीए फाइनेंस में 45 लाख की धोखाधड़ी, दो पूर्व कर्मचारियों पर केस दर्ज

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित आरबीए फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img