• आरोपी आपराधिक प्रवत्ति का है।
• आरोपी टैक्सी ड्राइवर है।
• आरोपी शराब पीने का आदी है।
Bhopal.वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त अपराध श्री अमित कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त अपराध श्री शिवपाल सिंह कुशवाहा के कुशल नेत्रत्व में थाना एमपी नगर में अपराध क्रमांक 333/22 धारा 380-511भादवि0 का अपराध पंजीवद्व कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम का गठन किया गया। दिनांक-02/08/22 को फरियादी अंकुर श्रीवास्तव पिता स्व0 ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव उम्र 40 साल नि0 बी 20 कस्तूरबा नगर गोविन्दपुरा भोपाल ने थाना एम पी नगर मौखिक रिपोर्ट किया कि मैं दिनांक 02/08/22 को सुबह करीबन 10 बजे अपने बैंक में काम कर रहा था।
तभी एक कस्टमर ने आकर सूचना दिया कि आपका एटीएम टूटा पडा है तभी मैं अपना स्टाफ विनय कैथवार अंशुल मिश्रा के साथ एटीएम में आकर देखा तो एटीएम में कोई अज्ञात व्यक्ति प्रवेश कर यूको बैंक का एटीएम को तोड़ कर पेसे चुराने का प्रयास किया है वहा पर सीसीटीव्ही कैमरा लगा है कि रिपोर्ट पर से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर 12 घंटे के अंदर आरोपी कैलाश सिंह श्री नान सिंह उम्र 38 साल नि0 झुग्गी न0 162 रोटरी क्लब के पीछे टी टी नगर भोपाल को गिरफ्तार किया गया, आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त एटीएम एवं आलाजरर जप्त किये है ।
तरीका वारदात- आरोपी ड्रायवरी करता है शराब पीने का आदी है शराब के नशे मे घटना को अंजाम देता है।
गिरफ्तार आरोपी की जानकारी-
शैक्षणिक योग्यता एवं आपराधिक रिकार्ड- क्र, नाम आरोपी पता
शिक्षा, व्यवसाय,आपराधिक रिकार्ड-
1- आरोपी कैलाश सिंह श्री नान सिंह उम्र 38 साल नि0 झुग्गी न0 162 रोटरी क्लब के पीछे टी टी नगर भोपाल।
8 वीं, प्रायवेट ड्रायवरी
अप.क्र. 333/22 धारा 380-511 भादवि थाना एम पी नगर भोपाल।
सराहनीय भूमिका- उनि. शिवभानू ,उनि. मितेश, सउनि. लोकपाल यादव ,प्र.आर गजराज सिंह ,प्र.आर. विजय वरन, प्र.आर. सुमित शाह, प्र आर. प्रतीक आर. सादाब.आर. सलमान आर. महावीर ,आर राजेन्द्र राजपूत, म. आर पूजा अग्रवाल की सरहानीय भूमिका रही।




