Tuesday, October 20, 2026
28.4 C
Bhopal

15 हजार की रिश्वत लेते ASI रंगेहाथों पकड़ाया:होमगार्ड के सैनिक का नौकरी आवेदन भोपाल भेजने के लिए मांगी थी रिश्वत

लोकायुक्त पुलिस ने होमगार्ड सैनिक की नौकरी का आवेदन भोपाल भेजने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सहायक उप निरीक्षक (ASI) को रंगेहाथों पकड़ा है।

मामला अर्जुन सिंह कटारा (45), निवासी ग्राम किशनपुरा, झाबुआ का है। अर्जुन सिंह झाबुआ में सैनिक के पद पर कार्यरत थे। 2021 में उनके खिलाफ थाना दाहोद (ग्रामीण), गुजरात में एक केस दर्ज हुआ था, जिसके चलते उन्हें सैनिक पद से सेवामुक्त कर दिया गया।

हालांकि, इस मामले में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया। इसके बाद अर्जुन सिंह ने सैनिक पद पर फिर से सेवा में बहाली के लिए आवेदन किया था।

रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी

यह आवेदन होमगार्ड मुख्यालय भोपाल को भेजने के एवज में डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड, मोती तबेला इंदौर में पदस्थ एएसआई चित्रांग पुराणिक द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी।

शिकायत के आधार पर लोकायुक्त पुलिस ने योजना बनाकर सोमवार को एएसआई चित्रांग पुराणिक को ट्रैप किया। आरोपी ने अर्जुन सिंह को मोती तबेला ऑफिस बुलाकर रिश्वत की रकम ली। जैसे ही अर्जुन सिंह ने 15 हजार रुपए दिए, वहां मौजूद लोकायुक्त टीम ने एएसआई को रंगेहाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि जब्त कर ली।

एएसआई चित्रांग पुराणिक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img