Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

युवतियों से छेड़खानी करने वाला साइको भोपाल में अरेस्ट:लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया; एक्टिवा में मिले लड़कियों के अंडरगारमेंट्स

युवतियों से छेड़खानी करने वाले साइको युवक को पुलिस ने सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया है। पिछले एक महीने से वह चूना भट्टी के यशोदा विहार कॉलोनी में युवतियों को परेशान कर रहा था। आरोपी के पास से पुलिस को लड़कियों के अंडरगारमेंट्स मिले हैं। अपनी पहचान छिपाने के लिए आरोपी मास्क और चश्मा पहने रहता था। अपनी एक्टिवा की नंबर प्लेट पर कागज चढ़ा रखा था।

आरोपी की पहचान गौतम नगर निवासी इजहार खान के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके मां-पिता टीचर हैं। रात में थाने आए पिता ने बताया कि उन्हें बेटे की इस हरकत की जरा भी भनक नहीं थी। वह कहां जाता है, किससे मिलता है, इस बारे में कभी कुछ नहीं बताया। बेटे की यह हरकत सुन पिता भी शर्मसार हो गए।

पुलिस के मुताबिक, चूना भट्‌टी पुलिस ने उसकी जेब और स्कूटर की डिग्गी से बड़ी मात्रा में लड़कियों के अंडरगारमेंट्स बरामद किए हैं। यह गारमेंट्स वह कहां से लाता था और इनका क्या करता था, पुलिस इस बारे में पता कर रही है। आरोपी ने छेड़छाड़ की दो वारदातें कबूल कर ली हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पहचान छिपाने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर कागज लगाकर चलता था।

युवती के शोर मचाने पर लोगों ने घेरा, पुलिस को सौंपा पुलिस ने बताया कि चूना भट्‌टी इलाके में सोमवार को 2 जगह से छेड़छाड़ की शिकायत आई। दोनों ही शिकायतें दोपहर बाद की हैं। एक युवती ने डायल-100 को कॉल किया था। पुलिस आरोपी की तलाश में थी। इस बीच शाम को उसने एक और वारदात को अंजाम दे दिया। इस युवती ने शोर मचाया, इसके बाद लोगों ने आरोपी को घेरकर पुलिस को सूचना दी। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद थाने पहुंचीं दोनों पीड़ित युवतियों ने एफआईआर दर्ज कराई। अब पुलिस उन युवतियों का पता लगा रही है, जो आरोपी की छेड़छाड़ का शिकार हो चुकी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवतियों को डराता-धमकाता भी था।

चूना भट्‌टी के थाना प्रभारी भूपेंद्र कौर संधू का कहना है-

पिछले एक महीने से छेड़खानी की शिकायतें आ रही थीं। पुलिस के पास इनपुट था कि एक्टिवा से चलने वाला नकाबपोश लड़का, लड़कियों को छेड़कर भाग जाता है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img