Sunday, June 28, 2026
29.2 C
Bhopal

लोडेड कट्‌टा गिरा, गोली चली; एक घायल:दुकान पर बैठे थे युवक, तभी कट्‌टा चेक करते समय हाथ से छूट गया, तीन दोस्त फरार

ग्वालियर में लोडेड कट्‌टा चेक कर रहे युवकों के हाथ से कट्टा गिर गया। गिरते ही गोली चल गई। एक युवक के पैर में गोली लगी है। घटना आरोन थानाक्षेत्र के बन्हेरी में सोमवार की है। घायल युवक को छोड़कर उसके दोस्त भाग निकले। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके दोस्तों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

बन्हेरी निवासी 25 वर्षीय आकाश सिंह रावत गांव में धर्मेंद्र रावत की दुकान पर अपने साथी अजब सिंह, मनीष के साथ बैठा था। सभी बैठकर गपशप कर रहे थे, तभी किसी के हाथ से लोडेड देशी कट्‌टा छूटकर नीचे गिरा और गोली चल गई। कट्‌टे से निकली गोली आकाश रावत के पैर में लगी है।

मामले का पता चलते ही आरोन थाना प्रभारी अतुल सिंह चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे।

घायल ने पहले गुमराह किया, फिर सुनाई असल कहानी

पुलिस ने जब घायल आकाश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ बैठा था, तभी गोली चलने की आवाज आई और उसके पैर में कुछ गर्म लगने का अहसास हुआ। नीचे देखा तो खून निकल रहा था। इससे घबरा कर उसके साथी भाग गए। पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि उसकी कहानी गलत है और वे कट्टा चेक कर रहे थे। अचानक कट्टा स्लिप हो गया और युवक गोली लगने से घायल हो गया।

हो सकता है हत्या के प्रयास का मामला

कट्टे से गोली लगने के मामले में पुलिस अवैध हथियार पर 25/27 के तहत आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर चुकी है। साथ ही पता लगा रही है कि जिस समय कट्टा हाथ से छूटकर गिरा था, उस समय किसके हाथ में था, जिससे उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जा सके।

Hot this week

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल के ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

​भोपाल: ऐशबाग के सुदामा नगर इलाके में दिल दहला...

बसों में तोड़फोड़ और अवैध वसूली का आरोप, बस संचालकों ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

​इंदौर: शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पांच बसों...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

Topics

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...

भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अस्पताल में भर्ती किसान ने बाथरूम में दी जान

​भोपाल। शहर के कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित कुशाभाऊ ठाकरे...

भोपाल: ऐशबाग में रिटायर्ड दंपती की संदिग्ध मौत, घर से आ रही थी बदबू

​भोपाल। शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र के सुदामा नगर...

सागर: बीएमसी में बड़ी लापरवाही, नर्स की चूक से मरीज की मौत; जांच के आदेश

​सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में इलाज के दौरान...

भोपाल: विधायक पुत्र से मारपीट मामला, अब दूसरे पक्ष ने पुलिस पर उठाए सवाल

​भोपाल। अरेरा हिल्स स्थित एमएलए रेस्ट हाउस के बाहर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img