Tuesday, October 20, 2026
22.5 C
Bhopal

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार:आगे खड़ी गाड़ी हटाने की कहने पर गुस्से में आकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

ग्वालियर के मुरार लाल टिपारा इलाके में पहले ट्रैक्टर निकालने और एक-दूसरे की गाड़ी को हटाने की कहने पर हुए झगड़े में एक पक्ष ने अपने साथी बुला लिए। सभी ने ट्रैक्टर चालक से मारपीट कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

आधी रात फायरिंग की घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल का मेडिकल कराने के बाद तीन हमलावरों पर मामला दर्ज किया था। सोमवार को पुलिस ने तीनों हमलावरों को जड़ेरुआ बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कट्‌टे भी बरामद हो गए हैं। अब आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

मुरार थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय ने बताया कि दो दिन पहले ट्रैक्टर निकालने पर पुष्पेंद्र यादव निवासी हनुमान संतर का शेरू लोधी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद शेरू ने अपने साथी छोटू लोधी और रविंद्र लोधी को बुला लिया था। शेरु के साथियों ने आते ही गाली-गलौज करते हुए पुष्पेंद्र से मारपीट शुरू कर दी थी। मारपीट होते देख यहां से निकल रहे कुछ लोगों ने पुष्पेंद्र को बचाने के लिए प्रयास किया, तो हमलावरों ने कट्‌टा निकालकर एक के बाद एक तीन गोलियां चला दीं।

जड़ेरूआ बांध पर छिपे थे आरोपी, पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जब पुलिस ने उनकी तलाश की, तो पता चला कि आरोपी पदमपुर खेरिया के रहने वाले हैं। इसका पता चलते ही मुरार थाना पुलिस की एक टीम को बदमाशों की तलाश में लगाया। पुलिस टीम ने जब उनके घर पर दबिश दी तो वे घर से गायब थे। इसके बाद पुलिस ने उनकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह जड़ेरूआ बांध इलाके में हैं, इसका पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना

सीएसपी मुरार राजीव जंगले ने बताया कि ट्रैक्टर हटाने के विवाद पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कट्टा बरामद करने के साथ ही ट्रैक्टर को जब्त किया है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह कट्टा उन्होंने किससे लिया है, ताकि उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img