Tuesday, October 20, 2026
22.5 C
Bhopal

CBI अफसर बताकर शाजापुर में व्यापारी से ठगी की कोशिश:ठग ने कहा- पैसे डालो, नहीं तो तुम्हारे बेटे को रेप में फंसा दूंगा

हेलो…मैं महाराष्ट्र सीबीआई से बोल रहा हूं। आपके लड़के और उसके साथियों का नाम रेप केस में आया है। अभी केस दर्ज नहीं किया है। यदि आप सहयोग करेंगे तो आपके बेटे का नाम रेप केस से हट सकता है। यह कोई स्क्रिप्ट नहीं है, बल्कि फोन कॉल है जो नगर वासियों को डराने और ठगने के लिए किए जा रहे हैं। इसके माध्यम से लोगों से बड़ी रकम वसूली जा रही है।

नगर के आदर्श नवीन नगर में रहने वाले जितेंद्र भावसार को सोमवार को इस तरह का कॉल आया, जिसमें बदमाश ने खुद को महाराष्ट्र सीबीआई का अधिकारी बताते हुए डराने का प्रयास किया और रुपए मांगे। गनीमत थी कि जब यह कॉल उनके पास पहुंचा, तब उनका बेटा घर में ही था, जिससे उनकी जेब कटने से बच गई।

भावसार ने बताया कि उन्होंने केवल मुझे धमकी ही नहीं दी, बल्कि किसी से बात भी कराई, जिसकी आवाज मेरे बेटे जैसी ही थी। चूंकि मेरा बेटा बाहर रहकर पढ़ाई करता है, इसलिए मैं पहले तो घबराया, लेकिन जब मैंने बेटे को अपने पास देखा तो यकीन हो गया कि यह फर्जी कॉल है। भावसार ने बताया कि उन्हें पहले भी इस तरह का कॉल आ चुका है। उस समय भी इस तरह की धमकी दी गई थी, तब भी मैं झांसे में नहीं आया था। दोबारा इस तरह का प्रयास किया गया है। भावसार का कहना है कि उनकी पहचान वालों के बच्चे भी बाहर पढ़ते हैं। उनसे भी इस तरह की ठगी का प्रयास किया गया था। मामले में शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि साइबर क्राइम के प्रति समय- समय पर लोगों को जागरूक किया जाता है। लोग ऐसे लोगों के झांसे में न आएं, इसके लिए फिर से अभियान चलाए जाएंगे।

Hot this week

कोलार में 5 करोड़ की लागत से बने कान्हाकुंज फोरलेन का लोकार्पण, 5 लाख आबादी को राहत

​भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय...

शराब के नशे में विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी

​भोपाल (टीटी नगर)। पंचशील नगर इलाके में सोमवार तड़के एक...

इंदौर सराफा बाजार में ₹100 करोड़ की सोना तस्करी का खुलासा, जीडी ज्वेलर्स के पिता-पुत्र की जमानत खारिज

​इंदौर डीआरआई (डायरेक्टर ऑफ रेवेन्यु इंटेलीजेंस) की जांच में इंदौर...

भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी: तीसरा आरोपी रितिक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी मुकुल की रिमांड खत्म

​भोपाल: क्राइम ब्रांच ने एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी के मामले...

Topics

गुना में झांकी देखकर लौट रहे युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गुना: रविवार रात झांकी देखकर घर लौट रहे दो युवकों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img