Tuesday, June 23, 2026
29.2 C
Bhopal

Assembly Election 2022: उत्‍तराखंड की सभी 70 व गोवा की सभी 40 सीटों पर सोमवार को वोटिंग, जानिये मुख्‍य सीटें, वोटरों की संख्या

Assembly Election 2022: उत्‍तराखंड एवं गोवा में सोमवार को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। इन राज्‍यों में एक ही बार में सभी सीटों पर वोटिंग होगी। उत्‍तराखंड की सभी 70 एवं गोवा की सभी 40 सीटों पर मतदान होगा। उत्‍तराखंड में इस बार कुल 629 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 82,66,644 मतदाता करेंगे। जिनमें कुल 42,38,890 पुरुष और 39,32,995 महिला के साथ 40 अन्य वोटर शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 94471 सर्विस वोटर भी हैं। जबकि राज्य में कुल 11697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनकी सुरक्षा व्यवस्था 50 हजार से अधिक सुरक्षा कर्मियों के हवाले है। इसके अलावा संवेदनशील केन्द्रों के लिए रिजर्व फोर्स भी रखी गई है।

50 हजार सुरक्षा कर्मी करेंगे बूथों की सुरक्षा

उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में 145 संभावित विवाद वाले मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी से निगरानी होगी। विवाद वाले केंद्रों पर वायरलैस के जरिए पल-पल की जानकारी ली जाएगी। इनमें एक-एक सेक्शन फोर्स भी तैनात रहेगी। सुरक्षा के लिए 110 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 26 कंपनी पीएसी, राज्य से 4604 व दूसरे राज्यों से 13200 होमगार्ड जवान, 4178 पीआरडी और 26 कंपनी वन रक्षकों की सुरक्षा में तैनाती की गई है। विवाद वाले मतदान केंद्र हरिद्वार जिले में 51, देहरादून में 40, नैनीताल में 20, यूएसनगर में 17, अल्मोड़ा में 14, पौड़ी में दो और रुद्रप्रयाग में एक शामिल हैं।

चमोली जिले में सर्वाधिक पैदल दूरी वाला स्थल

उत्तराखंड के चमोली जिले की बदरीनाथ विधानसभा का डुमक गांव का पोलिंग बूथ फिर से इस बार भी राज्य का सबसे अधिक पैदल दूरी वाला बूथ बना हुआ है। इस गांव में पोलिंग-पार्टी को 20 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी होगी।

गोवा में इस बार ये दल हैं आमने-सामने

गोवा में एक ही चरण में, 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इस बार सभी राजनीतिक दलों के बीच कांटे की टक्कर है, जिसमें सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई अन्य विपक्षी दल एक दूसरे को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। गोवा के मुख्य चुनाव अधिकारी कुणाल ने बताया कि गोवा में मतदान केंद्रों को पर्यावरण के अनुकूल तरीके से सजाया गया है, जिसमें 105 मतदान केंद्रों का प्रबंधन महिला अधिकारी करेंगी। गोवा सरकार ने 14 फरवरी को मतदान दिवस के रूप में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ है।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img