Sunday, March 29, 2026
34.1 C
Bhopal

भोपाल निगम कमिश्नर के नाम पर ठगने की कोशिश

भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन के नाम पर ठगने की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर रुपए मांगने की जानकारी खुद कमिश्नर ने दी है। इसके बाद कमिश्नर ने लोगों को भी अलर्ट किया है।

निगम कमिश्नर जैन ने बताया कि यदि कोई मेरे नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर और मेरी फोटोयुक्त डीपी लगाकर पैसे की मांग करता है तो उसे इग्नोर करें और मुझे अवगत भी कराएं।

ऐसे सामने आया मामला कमिश्नर जैन ने बताया, उनके संज्ञान में आया कि किसी ने एक मोबाइल नंबर पर मेरी फोटो लगाकर फर्जी अकाउंट बनाया और स्वयं के मीटिंग में होने एवं बैंक अकाउंट में ऑनलाइन बैंक ट्रांसफर में कुछ समस्या आने का हवाला देते हुए 50 हजार रुपए की राशि एचडीएफसी बैंक में रिया इकरोया नाम के व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा।

सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति ने एचडीएफसी बैंक की रोईंग शाखा का अकाउंट नंबर-50100553727629 एवं आईएफएससी कोड एचडीएफसी 0002245 भी दिया। इसके बाद निगम कमिश्नर ने लोगों से यह अपील की।

कौन हैं निगम कमिश्नर जैन?

नगर निगम को पहली बार महिला महापौर के साथ महिला निगम कमिश्नर की जोड़ी है। वहीं, संस्कृति जैन निगम में तीसरी महिला कमिश्नर हैं। जैन से पहले छवि भारद्वाज और प्रियंका दास निगम कमिश्नर रह चुकी हैं। संस्कृति जैन तीन बार यूपीएससी परीक्षा पास कर चुकी हैं और 2014 में ऑल इंडिया 11वां स्थान हासिल किया था। पिछले महीने ही प्रशासनिक फेरबदल में सिवनी कलेक्टर रही जैन को भोपाल नगर निगम कमिश्नर बनाया गया था।

Hot this week

बैंक मैनेजर को झांसा देकर युवक ने पार किए लाखों, पुलिस ने दर्ज की FIR”

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में जालसाजी का...

अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों से दरिंदगी, तीन पर केस दर्ज

​नामली (रतलाम)। जिले के नामली क्षेत्र में मानवता को...

निवेश और नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी, 6 से ज्यादा पर FIR

​इंदौर। शहर के एरोड्रम क्षेत्र में ऑनलाइन जालसाजों ने...

भोपाल के 35 इलाकों में कल 6 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 रिहायशी इलाकों में कल...

ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

​इंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए...

Topics

भोपाल: इंस्टा फ्रेंड ने महिला को होटल में बंधक बनाकर किया रेप

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में सोशल मीडिया...

जबलपुर: लार्डगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 लाख के 12 वाहन बरामद

​जबलपुर। शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं...

विदिशा: करोड़ों की जमीन पर फर्जीवाड़ा, तपन तिवारी समेत 3 पर FIR

​विदिशा। शहर के पॉश इलाके स्टेशन रोड पर स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img