Thursday, February 19, 2026
19 C
Bhopal

इंदौर में लोडिंग रिक्शा चालक से लूट की कोशिश

इंदौर के जूनी इंदौर इलाके में एक लोडिंग ऑटो रिक्शा चालक के साथ दो बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। बदमाशों ने वाहन रोककर चाकू की नोक पर रुपए छीनने की कोशिश की। पहले उन्होंने डराने के लिए चालक से मारपीट की, लेकिन तभी चालक का एक परिचित वहां पहुंच गया, जिससे घबराकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

जूनी इंदौर इलाके में नंदबाग कॉलोनी निवासी आधार सिंह अहिरवार के साथ यह वारदात हुई। वे लोहामंडी स्थित कमल ट्रांसपोर्ट से माल भरकर कबूतर खाना जा रहे थे। जब वे ब्रिज के ऊपर पहुंचे, तो दो बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोक ली और चाकू की नोक पर रुपए मांगने लगे। रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने लात-घूंसों से मारपीट की।

इसी दौरान आधार सिंह ने सड़क पर मदद के लिए आवाज लगाई। तभी पीछे से उनके परिचित खलक कमानिया अपनी गाड़ी से वहां पहुंचे, जिससे बदमाश भाग गए। पुलिस की जांच में आरोपियों के नाम भगत सिंह और आमिर सामने आए हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल के 20 इलाकों में कल 7 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल | राजधानी के करीब 20 प्रमुख इलाकों में...

भोपाल: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने लगाई फांसी, घर में अकेली थी मां

​भोपाल | राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के...

बैंक भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा: असली की जगह ‘मुन्नाभाई’ ने दी परीक्षा

​भोपाल | राजधानी के बिलखिरिया क्षेत्र में राजस्थान ग्रामीण...

इलाज के बहाने भोपाल लाकर महिला से ज्यादती

​भोपाल | राजधानी के एमपी नगर इलाके में एक...

Topics

अनुशासन या अति? स्कूल में छात्राओं की चोटी काटने के आरोप पर हंगामा

पिपलौदा (बछोड़िया): रतलाम जिले के एक सरकारी स्कूल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img