Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

लिव-इन पार्टनर ने एक्टिवा में लगाई आग

इंदौर के द्वारकापुरी में एक महिला की एक्टिवा में उसके लिव-इन पार्टनर ने आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी रात के समय महिला की हत्या करने के इरादे से वहां पहुंचा था, लेकिन आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर उसने एक्टिवा में आग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस ने रात में ही केस दर्ज कर लिया।

द्वारकापुरी पुलिस ने रानी नाम की महिला की शिकायत पर रोहित मराठा के खिलाफ कार्रवाई की है। रानी ने बताया कि, उसकी पहली शादी को लगभग 15 साल हो गए थे, लेकिन 7 साल पहले वह अपने पति से अलग हो गई। इसके बाद करीब 4 साल पहले उसकी मुलाकात रोहित से हुई और दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।

तीन-चार माह पहले रोहित ने शराब के नशे में रानी के साथ मारपीट की और जब बच्चों ने बचाव किया तो उन्हें भी पीट दिया। इसके बाद रानी अपनी मां के पास गणेश मंदिर की गली में रहने लगी।

बुधवार रात को रोहित मराठा यहां पहुंचा और घर में घुसकर रानी की मां को अपशब्द कहे, साथ ही मारपीट की। फिर हाथ में चाकू उठाकर रानी और बच्चों को मारने की धमकी दी। महिला से जबरदस्ती साथ चलने की जिद करने लगा। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। तब रोहित घर का सामान फेंकते हुए बाहर आ गया। उसने रानी से कहा, “अगर तू साथ नहीं रहेगी तो ठीक नहीं होगा,” इसके बाद डर के मारे रानी ने दरवाजे बंद कर लिए।

इसके बाद रोहित ने बाहर खड़ी एक्टिवा में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और वहां से भाग गया। बाद में, आसपास के लोगों ने आग बुझाई। रात को पीड़िता थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img