Tuesday, April 28, 2026
29.1 C
Bhopal

प्रॉपर्टी डीलर ने चलती कार में बहनों से की छेड़छाड़

ग्वालियर में पार्टी देने के बहाने दो बहनों को लाए नशेड़ी प्रॉपर्टी डीलर ने चलती कार में छेड़छाड़ कर दी। जब बहनों ने इसका विरोध किया, तो कार अनियंत्रित होकर रोटरी से टकरा गई, जिसमें दोनों बहनों सहित प्रॉपर्टी कारोबारी और उसका साथी घायल हो गए।

घटना विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास अशोक स्तंभ के पास बीती रात साढ़े बारह बजे की है। घटना के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां एक बहन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बहनों की शिकायत पर फरार आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ग्वालियर में पार्ट टाइम जॉब कर रही थी दोनों बहनें

दतिया की रहने वाली 18 और 20 वर्षीय दोनों बहनें ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में रहकर पढ़ाई और पार्ट-टाइम जॉब कर रही हैं। करीब दो महीने पहले 18 वर्षीय बहन प्रॉपर्टी कारोबारी आशीष जैन के ऑफिस में काम करती थी। काम के दौरान आशीष जैन ने उसके साथ गलत हरकत की, जिससे तंग आकर उसने नौकरी छोड़ दी।

नौकरी छोड़ने के बाद भी आशीष उसे कॉल कर अपने पास बुलाने का दबाव बनाता था। जब वह मना करती, तो आशीष उसकी बड़ी बहन को कॉल करता था।

चलती कार में छेड़छाड़ की

बीती रात आशीष जैन ने उन्हें पार्टी के लिए होटल चलने का प्रस्ताव दिया। अपने दोस्त कुलदीप के साथ वे बहनों को टीगेदर होटल ले गए, जहां उन्होंने शराब पी और दोनों बहनों को भी शराब पिलाने की कोशिश की।

जब देर रात हो गई और बहनों ने घर वापस जाने की जिद की, तो आशीष जैन उन्हें अपनी ब्रेज़ा कार (क्रमांक MP07 ZK 3364) में लेकर लौटने लगा। उसने बड़ी बहन को आगे और छोटी बहन को पीछे बैठाया।

इसके बाद आशीष ने कार की रूफ खोल दी और बड़ी बहन के साथ गलत हरकत करने लगा। जब बहनों ने इसका विरोध किया, तो आशीष का पैर एक्सीलेटर पर चला गया और कार लहराते हुए अशोक स्तंभ से टकरा गई। 20 वर्षीय बहन कार से उछलकर बोनट पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद अन्य राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बहनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि बहनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी घायल है और एक युवती की हालत गंभीर है। फरार प्रॉपर्टी डीलर की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img