भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन बजे महापौर मालती राय की अटैच्ड कार को जलाने की कोशिश की गई। प्रथम तल स्थित अपने कार्यालय में मौजूद महापौर उस समय वहीं थीं।
दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी सुनील रैकवार ने पार्किंग में खड़ी कार पर जलते हुए कागज फेंककर हंगामा शुरू कर दिया। कार में आग लगते देख मौके पर पहुंचे एक अन्य कर्मचारी ने तुरंत आग बुझाई, जिससे वाहन जलने से बच गया। आग बुझाने के दौरान इस कर्मचारी के हाथ झुलस गए। सुरक्षा और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



