Monday, April 6, 2026
32.1 C
Bhopal

बर्थडे पर सुसाइड की कोशिश, 6 दिन बाद मौत

इंदौर के राऊ इलाके में रहने वाले 27 वर्षीय युवक चंदन राठौर ने 6 दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की कोशिश की थी। सोमवार रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। चंदन के पिता की दो साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले उसने मां को कॉल कर कहा था – “मां, आज पापा की बहुत याद आ रही है…”

जन्मदिन के दिन की थी आत्महत्या की कोशिश

राऊ थाना पुलिस के अनुसार, चंदन राठौर न्यू राऊ कॉलोनी में रहता था और पिकअप वाहन चलाता था। 2 अप्रैल को उसका जन्मदिन था। शाम को उसने घर में फांसी लगा ली। मां लता राठौर और अन्य परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन 6 दिन तक मौत से जूझने के बाद सोमवार रात चंदन ने दम तोड़ दिया।

आखिरी कॉल: “पापा बहुत याद आ रहे हैं”

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन चंदन घर पर अकेला था। उसकी मां टिफिन सेंटर और एवरफ्रेश दुकान पर काम कर रही थीं। चंदन ने मां को फोन कर कहा – “पापा की बहुत याद आ रही है।” उसकी आवाज सुनकर मां को कुछ अनहोनी का अंदेशा हुआ और वह तुरंत घर पहुंची। लेकिन तब तक चंदन फंदे पर लटक चुका था।

मौत की खबर भी छुपाई, कहा- ऑपरेशन होना है

चंदन की मौत के बाद परिजनों ने मां को उसकी हालत की जानकारी नहीं दी। रात में रिश्तेदारों ने कहा कि चंदन की नली लगाकर एक छोटा ऑपरेशन होना है और उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया जा रहा है। उधर, चंदन के शव को मर्चुरी में भेज दिया गया। मंगलवार सुबह तक मां और छोटी बहन को उसके निधन की सूचना नहीं दी गई।

सगाई हो चुकी थी, बहन भी है परिवार में

चंदन के परिवार में मां और एक छोटी बहन हैं। उसकी चार साल पहले सगाई हो चुकी थी। पिता की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से तनाव में रहने लगा था।

Hot this week

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

भोपाल: पार्टी में शोर मचाने से रोका तो बीटेक छात्र ने मारी गोली, दो घायल

राजधानी के कटारा हिल्स इलाके में देर रात खूनी...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

Topics

बड़ा तालाब को बचाने की बड़ी मुहिम: भदभदा से शुरू हुई अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई

​भोपाल। राजधानी की लाइफलाइन 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण मुक्त...

आयुष्मान भारत योजना: नियमों में ढिलाई पर बड़ी स्ट्राइक, 126 अस्पतालों की मान्यता रद्द

​भोपाल/इंदौर/ग्वालियर/जबलपुर: मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज...

रात 11 बजते ही सड़कों पर उतरी पुलिस: एसीपी ने खुद बंद कराए बार और क्लब

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र एम.पी. नगर में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img