Thursday, November 5, 2026
19.9 C
Bhopal

महिला डॉक्टर ने पति और दोस्त पर कराया केस

इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र स्थित अभिनंदन नगर में रहने वाली एक महिला डॉक्टर ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और तीन माह के मासूम बेटे को जबरन छीनने के प्रयास को लेकर मंगलवार को मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, डॉक्टर दंपती के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा है।

हीरानगर पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर उसके पति डॉक्टर रवि समन (निवासी अवधपुरी कॉलोनी, भोपाल) के खिलाफ धारा 85, 115(2), 296, 351 के तहत केस दर्ज किया है। मामले में रवि का दोस्त सौरभ भी आरोपी है, जो कार (MP09-DT-9202) से उसके साथ महिला डॉक्टर के घर पहुंचा था।

शादी के बाद से ही विवाद, दहेज को लेकर होती रही मारपीट

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2023 को डॉक्टर रवि समन से हुई थी। शादी के बाद वह करीब ढाई महीने तक ससुराल में रही और फिर भोपाल में पति के साथ रहने लगी। जनवरी 2024 में दहेज की मांग को लेकर रवि ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि “अगर कहीं और शादी की होती तो 3 करोड़ रुपए दहेज में मिलते।” मार्च में दोनों जबलपुर ससुराल लौटे, जहां पत्नी सात माह की गर्भवती थी, बावजूद इसके पति ने मारपीट की और घर से निकाल दिया।

पहले भी जबलपुर और इंदौर में की थी शिकायतें

जबलपुर के संजीवनी नगर थाने में 4 नवंबर 2024 को शिकायत दी गई थी, जिसके बाद समझौता कर पति के साथ वापस भेजा गया। लेकिन इसके बाद फिर से मारपीट हुई। 5 नवंबर को इंदौर लौटने के 10 दिन बाद महिला डॉक्टर ने इंदौर महिला थाने में शिकायत की, जहां मार्च 2025 में समझौते के बाद रवि उसे भोपाल वापस ले गया।

भोपाल में बेटे को उठाकर आत्महत्या की धमकी दी

11 अप्रैल को भोपाल स्थित अलार्क रेसीडेंसी में पति रवि ने खुद के कपड़े फाड़े और तीन माह के बेटे को गोद में लेकर आत्महत्या की धमकी दी। इस पर महिला डॉक्टर ने गांधीनगर थाने में शिकायत दी और इंदौर लौट आई।

इंदौर में दोबारा किया बेटे को छीनने का प्रयास

15 अप्रैल को रवि अपने दोस्त सौरभ के साथ इंदौर आया और महिला डॉक्टर के घर पहुंचा। यहां उसने बाहर से ही माता-पिता को अपशब्द कहे और बातचीत का बहाना कर अंदर आने के बाद तीन माह के बेटे को जबरन गोद से छीनने की कोशिश की। महिला डॉक्टर की मां ने जब बीच-बचाव किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद दोस्त सौरभ ने रवि को रोककर कार में बैठाया और रवि वापस चला गया।महिला डॉक्टर ने इस पूरे मामले की शिकायत हीरानगर थाने में की, जिसके आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर वर्तमान में एक सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं, जबकि आरोपी पति भोपाल में निजी सोनोग्राफी सेंटर संचालित करता है।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img