Saturday, September 5, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में डिवाइडर से टकराकर बस पलटी,15 घायल

भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के सामने एक कंपनी की बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस में सवार ड्राइवर-कंडक्टर सहित सोम डिस्टिलरीज के करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए।

हादसे के बाद राहगीरों और पुलिस ने रेस्क्यू कर सभी घायलों को घटना स्थल के पास ही स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में पहुंचाया। घायल वीडी शुक्ला नाम के एक व्यक्ति की हालत गंभीर है, जिसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बाकी सभी को मामूली चोटें हैं।

बाग सेवनिया टीआई अमित सोनी के मुताबिक बीयू के सामने बस बेकाबू होने के बाद डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:35 बजे हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही थाने से करीब 15 जवानों को मौके पर रवाना किया गया। हादसा किस वजह से हुआ, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ड्राइवर बेहद तेज रफ्तार से बस चला रहा था। इसी दौरान टायर फट गया और बस बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

बस को ओवरटेक करते समय हादसा प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस सोम डिस्टिलरीज के कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। तभी दूसरी बस ने ओवरटेक की कोशिश की। हादसे का शिकार बस उसके बेहद करीब थी। ड्राइवर ने बचने के लिए डिवाइडर पर चढ़ा दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद ट्रैफिक जाम के हालात हादसे के बाद नर्मदापुरम रोड पर जाम के हालात बन गए। पुलिस क्रेन की मदद से बस को हटाकर रास्ता क्लियर करवा रही है। दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ था। शुरुआती जांच में पता लगा है कि बस कर्मचारियों को लेकर मंडीदीप की ओर जा रही थी।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img