Tuesday, September 29, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल में B.TECH छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड किया

भोपाल में बी.टेक छात्र ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोमवार की सुबह साथियों और मकान मालिक ने शव को कमरे से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लिया है। बॉडी का पीएम कराया जा रहा है।

मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड से पहले युवक ने रविवार की रात को अपने पिता और दो दोस्तों को मैसेज किए। उसमें लिखा कि मुझे माफ कर देना, कुछ कर नहीं सका। सभी से बहुत प्यार करता हूं।

पुलिस के मुताबिक हामिद रजा खान (23) नौशाद खान मूलरूप से बिहार के मोतीहारी जिला में स्थित ग्राम जलना का रहने वाला था। भोपाल के प्राइवेट कॉलेज में बी.टेक फाइनल ईयर EC ब्रांच की पढ़ाई कर रहा था। बीते तीन सालों से भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में स्थित रसूलिया मस्जिद के पास एक किराए के कमरे में रहता था।

रविवार की देर रात उसने अपने साथियों और पिता को मैसेज किए और चादर का फंदा बनाकर पंखे के सहारे फांसी लगा ली। सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

मैसेज देख कमरे पर पहुंचे दोस्त

सोमवार की सुबह मैसेज देख दोस्त कमरे में चेक करने पहुंचे, जहां कमरा अंदर से लॉक मिला। किसी तरह से गेट खोला तो बॉडी फंदे पर लटकी हुई मिली। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी पीएम के लिए रवाना की। मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img