Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

ट्रेन में पहलगाम के वीडियो देखने पर पीटा

ट्रेन में सफर के दौरान पहलगाम का वीडियो देखने पर चंदन नगर के युवकों ने अनमोल परमार के साथ मारपीट की, उसे ट्रेन से धक्का देकर गिराने का भी प्रयास किया। मामले में पुलिस ने मेडिकल कराकर छोड़ दिया, जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो 36 घंटे बाद जीआरपी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है। अनमोल परमार रनिंग ट्रेन भोपाल से इंदौर का सफर कर रहा था। रात करीब 12 बजे अनमोल मोबाइल पर पहलगाम का वीडियो देखने लगा। इस पर दो युवकों ने आपत्ति लेते हुए कहा कि हमें देखकर ये वीडियो देख रहे हो। उन्होंने वीडियो को फर्जी बताया और अनमोल को धमकाया भी। जिसका विरोध करने पर युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और कहा कि देशभक्ति ट्रेन के बाहर दिखाओ।

अनमोल के कहने पर कि तुम भी इसी देश में रहते हो, आरोपियों ने कहा कि वे चंदन नगर में अपने अलग देश में रहते हैं। उनसे बचते हुए अनमोल ट्रेन के गेट पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे धक्का देने की कोशिश की। तब अन्य यात्रियों ने अनमोल को बचाया। इस आपाधापी में अनमोल की सोने की चेन भी गिर गई। इंदौर स्टेशन पर उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो जान से मारने की धमकी देते हुए ऑटो से फरार हो गए।

धारदार हथियार से हमला किया, ट्रेन से धक्का भी दिया

अनमोल ने पुलिस को बताया कि उन लोगों के पास एक धारदार हथियार भी था। जिससे मुझ पर हमला किया गया। एक ने मेरे मुंह और नाक पर मुक्के मारे। इससे मेरी नाक से खून बहने लगा। मुझ पर हमला करके वे भागने लगे। जब मैंने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनके साथ आई महिलाओं और बच्चों ने मेरा रास्ता रोक दिया। मुझे चलती ट्रेन से धक्का देने की कोशिश भी की।

आरोपियों ने मुझे ट्रेन से बाहर निकलेगा तो काट देंगे। इसके बाद धमकी दी कि हम चंदन नगर में रहते हैं और वहां इस देश का कानून नहीं चलता। वहां हमारा अपना कानून चलता है।

पहले भगाया, फिर बुलाकर एफआईआर दर्ज की

अनमोल जीआरपी थाने पहुंचा और अपनी चोट दिखाते हुए एफआईआर करने को कहा, तो पुलिस ने मेडिकल कराकर उसे घर जाने को कहा। करीब डेढ़ घंटे थाने में बैठने के बाद अनमोल घर चला गया। वीडियो वायरल होने के बाद अनमोल को फिर बुलाया और एफआईआर दर्ज की।

Hot this week

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img