Wednesday, September 30, 2026
23.5 C
Bhopal

सिर झुकाकर चला भोपाल का बीज निगम का अफसर

इंटरव्यू में चयन के बदले एक रात साथ बिताने की डिमांड करने वाला अफसर ग्वालियर में सिर झुकाकर चलता रहा। मंगलवार को उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लाया गया है।

बीज विकास निगम के इंटरव्यू पैनल में शामिल भोपाल का प्रोडक्शन असिस्टेंट संजीव कुमार तंतुवाय ने तीन छात्राओं को वॉट्सएप मैसेज कर अनैतिक डिमांड की थी। आरोपी ने वॉट्सएप मैसेज में साफ लिखा- जॉब चाहिए तो एक रात देनी पड़ेगी।

पुलिस का कहना है कि ये हरकत इसने अकेले की या इसके पीछे कोई गिरोह है, इसकी जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि ऐसी हरकत आरोपी ने पहली बार की है या वो हैबिचुअल है। उसने रुपए की डिमांड भी की थी। ऐसे में यह पता लगाया जाएगा कि ये सब किसी बड़े अफसर के कहने पर तो नहीं कर रहा था।

शिकायत के बाद आरोपी अफसर को बर्खास्त कर दिया गया है। उसे मध्यप्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल ने शोकॉज नोटिस भी दिया है।

पुलिस ने मोबाइल जब्त किया, आरोपी ने जुर्म कबूल किया
एक छात्रा की 8 जनवरी को शिकायत मिलने पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने आरोपी संजीव कुमार पर मामला दर्ज कर मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी ने क्राइम ब्रांच के सामने अपनी गलती कबूल कर ली है।
डीएसपी क्राइम शियाज केएम ने बताया कि बीज विकास निगम में संविदा भर्ती के लिए 3 जनवरी को कृषि विश्वविद्यालय में इंटरव्यू रखे गए थे। इसमें पीड़ित छात्रा सहित कई प्रतिभागी इंटरव्यू देने आए थे। इंटरव्यू पैनल में भोपाल से आया आरोपी संजीव कुमार भी शामिल था। इंटरव्यू के कुछ घंटे बाद छात्रा को आरोपी ने कॉल किया और बात करने के बाद फोन कट कर दिया। फिर वॉट्सएप से मैसेज कर यह गंदी डिमांड उसके सामने रखी। शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि आरोपी ने ठीक ऐसे ही मैसेज उसकी दो बैचमेट को भी भेजे थे।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img