आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

रविवार को भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन: चंद्रशेखर रावण आएंगे भोपाल

चुनावी साल में कर्मचारियों के आंदोलनों, धरने, प्रदर्शनों के साथ ही अब जातिगत और सामाजिक आंदोलन भी तेज होने लगे हैं। रविवार को राजधानी में भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन होगा। भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण के आह्वान पर प्रदेश भर से दलित, आदिवासियों को बुलाया गया है। इसके साथ ही ओबीसी वर्ग के लोगों को भी इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए आजाद समाज पार्टी को 20 हजार लोगों के लिए परमिशन दी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय ने बताया 12 फरवरी 2023 को आरक्षण के समर्थन में सामाजिक न्याय यात्रा भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के तत्वाधान में होगा। इस सामाजिक न्याय यात्रा में प्रदेश भर से बहुजन समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. चंद्रशेखर आजाद और भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. विनय रतन सिंह जी के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। हमारे कार्यक्रम से भयभीत होकर अफवाहें फैलाई जा रहीं हैं कि ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं। मैं अपने कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि सिर्फ एक ट्रेन किसी अन्य कारण से कैंसिल हुई है।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770