आपका एम.पीटॉप-न्यूज़

भोपाल में रात में बरसा 1.7 इंच पानी

भोपाल में रात में 44.6 मिमी यानी, 1.7 इंच पानी बरस गया। वहीं, गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कोलार समेत कुछ इलाकों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

बारिश की वजह से रात के टेम्प्रेचर में 2.9 डिग्री की गिरावट हुई है और पारा 23.8 डिग्री पर पहुंच गया। बारिश और आंधी की वजह से रात में कई कॉलोनियों में बिजली भी गुल रही।

जून में कोटे से ज्यादा बारिश
भोपाल में जून महीने की औसत बारिश 132.8 मिमी यानी, 5.2 इंच है, जबकि इस महीने 9.1 इंच बारिश हो चुकी है। इस बार 23 जून को भोपाल में मानसून की एंट्री हुई। इसके बाद से ही पानी बरस रहा है। भोपाल में मानसून के आने की सामान्य तारीख 20 जून है। अबकी बार 3 दिन की देरी से मानसून एंटर हुआ है।

भोपाल में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है।

भोपाल में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। कोलार इलाके में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। भोपाल में आज तेज बारिश का अलर्ट है।
  • 28, 29 और 30 जून को भी कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
  • बारिश की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। दिन में पारा 34 डिग्री और रात में 23 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस बार समान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अबकी बार भले ही मानसून 3 दिन की देरी से पहुंचा, लेकिन अच्छा बरसेगा।

प्री-मानसून की रिकॉर्ड बारिश
अबकी बार शहर में प्री-मानसून जमकर बरसा है। 21-22 जून की रात में 4.8 इंच पानी बरस गया। यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश का दूसरा रिकॉर्ड है। 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश का रिकॉर्ड 22 जून 1986 के नाम है। इस दिन 5 इंच से अधिक बारिश हुई थी।

https://www.highratecpm.com/npsxwf16?key=565d06ab35720384afe881c0e7364770