Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

ठगी की रकम से जालसाज करते थे सट्‌टेबाजी

10वीं और 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम्स के पेपर बेचने के नाम पर ठगी करने वाले तीसरे आरोपी को भी क्राइम ब्रांच ने रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह छात्रों से ठगी कर कमाई रकम को क्रिकेट मैच में सट्‌टेबाजी कर उड़ा दिया करते थे। कुछ रकम वह ऑनलाइन गेमिंग ऐप में भी हारा है। पूर्व में वह भी इसी प्रकार ठगी का शिकार हो चुका है। इसके बाद उसने दूसरों को ठगना शुरू कर किया था।

ऑन लाइन लेते थे ठगी की रकम

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक साइबर क्राइम ब्रांच को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के लोगो का उपयोग कर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाया है। इस ग्रुप पर वह दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को पेपर उपलब्ध कराने की बात कहकर 499 और 699 रुपए पेटीएम तथा फेम-पे वालेट में ट्रांसफर करवाते थे। साइबर क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

BBA का स्टूडेंट है आरोपी

पुलिस ने दो आरोपियों धीरज खत्री (18) निवासी केशव नगर, नीलगंगा उज्जैन और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया था। बाद में एक और आरोपी अजय कुमार यादव (19) निवासी घनसौर जिला सिवनी को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में आनंद नगर के पिपलानी क्षेत्र स्थित बाल विहार कॉलोनी में रहता है। वह बीबीए प्रथम वर्ष का छात्र है और पेपर दिलवाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था। उसे पूछताछ के बाद परिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी अजय ने पूछताछ में ठगी की रकम को ऑन लाइन गेमिंग एप में उड़ाने की बात स्वीकार की है। उसने झांसा देकर करीब सौ से अधिक छात्रों को ठगा है।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img