Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने महू विधानसभा की बैठक को किया संबोधित

400 कमल पुष्पों की माला तैयार करने के लिए हर बूथ जीतना है
विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा में भी इतिहास रचें कार्यकर्ता
जितना सशक्त बूथ होगा, उतनी ऐतिहासिक विजय मिलेगी
– डॉ. महेन्द्र सिंह
महू, 09/05/2024। लोकसभा चुनाव के मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने महू विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अबकी बार 400 पार का लक्ष्य दिया है। 400 कमल पुष्पों की माला प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को सौंपने के लिए मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा को एकतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतना जरूरी है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ऐतिहासिक बहुमत मिला है। हम सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव में भी इसी तरह अथक मेहनत कर लोकसभा में ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतना है। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा, जितना सशक्त होगा उतनी विजयश्री भी ऐतिहासिक मिलेगी। बैठक को प्रदेश महामंत्री व सांसद सुश्री कविता पाटीदार, पूर्व मंत्री व विधायक सुश्री उषा ठाकुर और जिला अध्यक्ष श्री चिंटू वर्मा ने संबोधित किया।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने महू के उत्तम गार्डन में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी एक-एक सांस भारतीय जनता पार्टी के लिए है। हमें लक्ष्य के साथ जनता का दिल भी जीतना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नारा है अबकी बार 400 पार और देश की जनता का मिजाज भी वही बता रहा है कि हम 400 सीट जीत रहे हैं।
मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीट भाजपा जीत रही
डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए अबकी बार 29 सीटें जीतने का नारा है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हर बूथ पर 370 नए वोट पार्टी के खाते में जोड़ना है। पन्ना प्रभारी, बूथ प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ संयोजकों को अपने-अपने बूथ पर पूरा फोकस करना होगा। भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से मध्यप्रदेश की सभी 29 की 29 लोकसभा सीट जीत रही है। मतदान में बहुत कम समय बचा है, अब हमें इतने कम समय में अपने-अपने बूथ को सशक्त बनाना है, साथ ही हम प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत मतदान भाजपा के पक्ष में करने की अपील करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्पना 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, उसे साकार करने के लिए 2024 का लोकसभा चुनाव जीतना हमारी परीक्षा की घड़ी है, जिसमें सभी भाजपा कार्यकर्ता जुटे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के बीते दस वर्षों की उपलब्धियां जनता को बताने के साथ मतदाता पर्ची भी घर-घर जाकर बांटे और भाजपा को वोट देने की अपील करें।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार, महू विधानसभा प्रभारी श्री ओम परसावदिया, श्री पीयूष अग्रवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल कार्यकारिणी, बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, बूथ सह प्रभारी, बूथ संयोजक, सरपंच, जनपद सदस्य जिला-जनपद सदस्य सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img