Friday, October 9, 2026
31.7 C
Bhopal

भोपाल: बीमारी से परेशान 60 वर्षीय बुजुर्ग ने दी जान

​भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। बेटा गांव के रहने वाले 60 वर्षीय मनोहर लाल रैकवार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

​मृतक पेशे से प्लंबर थे, लेकिन पिछले करीब आठ महीने से लकवे (पैरालिसिस) की बीमारी से जूझ रहे थे। बीमारी के कारण शरीर का एक हिस्सा काम नहीं कर रहा था, जिससे वे काफी समय से मानसिक तनाव और अवसाद में थे। शुक्रवार सुबह जब उनकी पत्नी पहली मंजिल पर पहुंची, तो उन्होंने मनोहर लाल को फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतारा। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लंबी बीमारी के चलते अवसाद में आकर यह कदम उठाना सामने आया है। मामले की विवेचना जारी है।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

Topics

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img