Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

भोपाल: रायसेन रोड पर नगर निगम के कचरा ट्रक में लगी भीषण आग, फिटनेस-इंश्योरेंस तक नहीं थे

​भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड स्थित LNCT यूनिवर्सिटी के सामने रविवार रात नगर निगम के एक कचरा ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

​क्या है पूरा मामला?

आदमपुर कचरा खंती से लौट रहा कंटेनरनुमा ट्रक जैसे ही LNCT गेट के पास पहुँचा, उसके केबिन से धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने नीचे उतरकर देखा तो केबिन के नीचे आग भभक रही थी। राहगीरों और कर्मचारियों ने पानी की बोतलों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग बेकाबू हो गई। देखते ही देखते केबिन और ट्रक के अगले टायर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँची।

​नियमों की उड़ी धज्जियां

जांच में खुलासा हुआ है कि नगर निगम का यह ट्रक पूरी तरह से ‘अनफिट’ था। ऑनलाइन रिकॉर्ड के मुताबिक, इस ट्रक का फिटनेस साल 2021 से और इंश्योरेंस साल 2019 से नहीं कराया गया था। साथ ही, गाड़ी के पास कोई वैध परमिट भी नहीं था। इतने लंबे समय से बिना कागजात के नगर निगम की गाड़ी का सड़कों पर चलना अब बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img