Wednesday, August 12, 2026
25.1 C
Bhopal

भोपाल: होटल में जबरन तलाशी लेने के आरोप में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी रोड पर एक होटल में जबरन घुसकर तलाशी लेने और हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई होटल संचालक की शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है।

​पुलिस के मुताबिक, मारवाड़ी रोड स्थित ‘श्री बालाजी होटल’ के संचालक राजकुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 मई की शाम करीब 4 बजे भानू हिंदू, रावी और उनके साथ आए 10 से 15 लोग जबरन होटल में घुस गए। इन लोगों का आरोप था कि होटल के एक कमरे में कोई मुस्लिम युवक किसी हिंदू महिला के साथ ठहरा हुआ है।

​जब होटल स्टाफ ने उनसे तलाशी लेने के अधिकार के बारे में पूछा, तो आरोपी जबरन कमरों की जांच करने लगे। इस दौरान उन्होंने होटल का सामान भी अस्त-व्यस्त कर दिया। हालांकि, कमरों की तलाशी में ऐसा कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस हंगामे के कारण मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी।

​होटल संचालक का कहना है कि इस बिना आधार के किए गए हंगामे से उनके व्यवसाय की छवि और सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा धक्का लगा है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...

वॉट्सऐप-टेलीग्राम ग्रुप पर टास्क और ट्रेडिंग का झांसा, 1.19 लाख की ठगी

​इंदौर: कनाड़िया इलाके में ऑनलाइन कमाई के चक्कर में एक...

शॉपिंग मार्ट की तिजोरी से 5.35 लाख रुपए पार, असिस्टेंट मैनेजर पर शक

​रतलाम: सैलाना बस स्टैंड स्थित एक बड़े शॉपिंग मार्ट...

भारी बारिश का असर: भोपाल में कल नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

​भोपाल (विशेष संवाददाता): राजधानी में लगातार हो रही तेज...

Topics

तलैया पुलिस की बड़ी सफलता: मात्र 2 घंटे में दो गुमशुदा बच्चों को किया सकुशल बरामद

​भोपाल:थाना तलैया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img