Monday, March 30, 2026
35.1 C
Bhopal

भोपाल में कलेक्टर ने आधी रात को कार्रवाई की ‘SIR’ सर्वे में लापरवाही, सुपरवाइजर और BLO सस्पेंड

भोपाल में वोटर लिस्ट के गहन परीक्षण यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) में लापरवाही पर एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सस्पेंड कर दिया। कलेक्टर ने मीटिंग के बाद दोनों को निलंबित किया।

जिन 2 कर्मचारियों का निलंबन हुआ है, उनमें सुपरवाइजर अनंत लाल मिश्रा और बीएलओ शुभम प्रताप सिंह शामिल हैं। दोनों ने एक भी गणना पत्र का बीएलओ एप पर डिजिटलाइज नहीं किया। इसमें लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई। कलेक्टर सिंह ने बताया, यह महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रात में बैठक की, निर्देश दिए कलेक्टर सिंह ने रविवार रात में विधानसभा के हिसाब से एडीएम, नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर, ईआरओ, ईपीआरओ, डिप्टी कलेक्टर, आईटी टीम प्रभारी, सभी सुपरवाइजर आदि की बैठक भी ली। इसमें निर्देश दिए कि अब हर दो घंटे में सुपरवाइजर निर्धारित फॉर्मेट में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। बता दें कि एसआईआर के लिए कलेक्टर सिंह ने अफसरों को विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि, 10 दिन में फॉर्म भरने का काम पूरा हो सके।

कलेक्टोरेट में बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट में भी बैठक रखी गई है। इसमें एसआईआर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर ने सभी ईआरओ को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ के कार्यों की निगरानी करें। प्रत्येक बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही कॉल सेंटरों को पूर्ण रूप से संचालित करते हुए, कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

Hot this week

‘बेटा’ कहना पड़ा भारी: मामूली विवाद में होटल संचालक की चाकू मारकर हत्या

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन क्षेत्र में रविवार देर...

भोपाल: एडमिशन और नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से गैंगरेप, चार हिरासत में

​भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक 17...

नेशनल कुराश चैंपियनशिप: भोपाल की श्रेया यादव ने जीता कांस्य पदक

​भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की होनहार खिलाड़ी श्रेया...

Topics

भोपाल: बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर कारोबारी से 5.5 लाख की ठगी

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में साइबर जालसाजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img