Saturday, September 26, 2026
29.1 C
Bhopal

दतिया में ट्रेन से कटकर भोपाल के युवक की मौत

दतिया में 15 नवंबर की रात चिरुला रेलवे स्टेशन के पास गांधारी गांव में ट्रेन से कटकर मृत हुए युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान भोपाल निवासी छोटेलाल केवट (24) के रूप में हुई है। वह दतिया स्थित अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार सुबह जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक छोटेलाल केवट (24) पिता जुम्मन केवट, भोपाल के आलमपुर पठान का रहने वाला था। वह दतिया जिले के चिरूला डेरा स्थित अपने ससुराल में रहता था और यहां मजदूरी का काम करता था।

3 साल का बेटा, 3 माह से ससुराल में था मृतक की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका तीन साल का एक बेटा भी है। वह करीब तीन माह से ससुराल में ही रहकर मजदूरी कर रहा था।

रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा यह घटना 15 नवंबर की रात की है। छोटेलाल किसी काम से डेरा से चिरूला गांव की ओर रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था, तभी वह अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पास में नहीं मिले थे दस्तावेज जीआरपी चौकी प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले थे, जिसके कारण शव को पहचान के लिए पीएम हाउस में रखवाया गया था।

चौकी प्रभारी के अनुसार, बाद में दतिया पुलिस की सहायता से मृतक की शिनाख्त हो सकी। फिलहाल परिजनों ने किसी भी प्रकार का संदेह या आरोप नहीं लगाए हैं। मामले की जांच जारी है।

Hot this week

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...

भोपाल में सफल रहा पांच दिवसीय ‘इम्प्लांट जागरूकता रथ’ अभियान

​भोपाल, 25 सितंबर 2026: महिलाओं और दंपतियों को परिवार...

3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार का माल बरामद

​गुन्नौर: प्रदेशव्यापी अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img