Wednesday, October 7, 2026
26.1 C
Bhopal

Bhopal Crime News: महिला का नहाते समय चुपके से वीडियो बनाया, ब्‍लैकमेल कर किया दुष्‍कर्म

राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता तीन बच्‍चों की मां है। उसका आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसका नहाते समय चुपके से उसका अश्लील वीडियो मोबाइल में रिकार्ड कर लिया। इसके बाद आरोपित नेे इस वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्‍कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपित करीब 5 महीने से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्‍कर्म, दैहिक शोषण और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव के मुताबिक 27 साल की महिला इलाके में रहती है। वह गृहणी है, जबकि उसका पति प्राइवेट काम करता है। महिला के 3 बच्चे हैं। उसने अपनी शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाला फैसल उनका परिचित है। बीते अगस्‍त में एक दिन फैजल ने नहाते समय चुपके से उसका वीडियो मोबाइल में बना लिया था। वह इसे दिखाकर महिला को ब्लैकमेल करते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने लगा। उसने ऐसा न करने की सूरत में वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इसी तरह धमकाते हुए वह महिला का शारीरिक शोषण करने लगा। आखिर परेशान होकर महिला ने बुधवार को अपने पति को इसके बारे में बताया। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Hot this week

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...

बॉयफ्रेंड ने 17 साल की नाबालिग की आरी से काटकर की हत्या, हादसे में आरोपी की भी मौत

​राजगढ़: ​जिले के ब्यावरा इलाके के एक जंगल में मंगलवार...

Topics

सौतेली बेटी के गले पर कटर से हमला करने वाले पिता को 7 साल की सजा

​भोपाल: राजधानी के कोहेफिजा थाना इलाके में अपनी ही सौतेली...

गुना के लापता कोर्ट कर्मचारी का शव विदिशा में खेत पर फंदे से लटका मिला

​गुना/विदिशा: गुना जिला न्यायालय में कार्यरत कोर्ट कर्मचारी मनीष बाथम...

भोपाल के मिसरोद में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: दहेज प्रताड़ना का आरोप

​भोपाल: राजधानी के मिसरोद इलाके में ढाई साल पहले ब्याही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img