Thursday, October 1, 2026
30.3 C
Bhopal

Bhopal Crime News: सोमवार को जारी हो सकते हैं पांच हजार बदमाशों को एक साथ नोटिस, जानिए क्‍या है मामला

राजधानी में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद पहली बार बड़ी कार्रवाई हो रही है। पुलिस द्वारा पांच हजार बदमाशों को एक साथ नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने पांच हजार से ज्यादा बदमाशों की आपराधिक कुंडली तैयार की है। पुलिस द्वारा इन सभी को बांड ओवर भरने के लिए नोटिस भेजे जाएंगे। ये नोटिस सोमवार को एक साथ जारी कर दिए जाएगे। उनको तामील कराने की जिम्मेदारी स्थानीय थाने की होगी। हालांकि पुलिस ऐसे चार बदमाशेां को बांट ओवर तोड़ने पर पहले ही जेल भेज चुकी है।हम बता दें कि पुलिस आयुक्त प्रणाली में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए बांड ओवर सीआरपीसी की धारा 107-116 और 110 के तहत पांच हजार रूपये से लेकर पचास रूपये तक के बांड भरवाए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी पुलिस इस तरह से बांड एसएसपी सिस्टम में भी भरवाया करती थी, लेकिन उल्लंघन करने पर पहले प्रशासन जेल भेजता था। इसमें समय लग जाता था। कमिश्‍नर प्रणाली के तहत अब खुद पुलिस के पास जेल भेजने के अधिकार हैं। अब सहायक पुलिस आयुक्त के कोर्ट से बांड ओवर उल्लंघन करने के बदमाश को सीधे जेल भेजे जा सकेंगे।

आपराधिक रिकार्ड के आधार पर बनाई सूची

राजधानी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर ने बताया कि पुराने आपराधिक रिकार्ड के आधार पर बदमाशों से बांड भरवाए गए हैं। 38 थानों में चार से ज्यादा अपराध करने वाले बदमाश को इसमें शामिल किया गया है। इसके तहत उनसे लिखित में अनुबंध कर करार किया गया है कि वह छह माह तक कोई अपराध नहीं करेंगे। ऐसा न करने पर जमानत राशि जब्त कर उनको सीधे जेल भेज दिया जाएगा।

इनका कहना हैसोमवार से पांच हजार लोगों को एक साथ बांड ओवर नोटिस देने की तैयारी कर ली गई है। करार तोड़ने वाले बदमाशों से राशि जब्त कर उनको जेल भेजा जाएगा।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img