Friday, June 26, 2026
32.3 C
Bhopal

भोपाल: मुहर्रम पर उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, ‘या हुसैन’ की सदाओं से गूंजा पुराना शहर

भोपाल। शुक्रवार को मुहर्रम के मौके पर राजधानी भोपाल में मातमी जुलूसों का सिलसिला शुरू हुआ। इमाम हुसैन की शहादत की याद में अकीदतमंदों ने गमगीन माहौल में जुलूस निकाले। पुराने शहर के फतेहगढ़, इमामी गेट और हमीदिया रोड समेत विभिन्न इलाकों से ताजिए, बुर्राक और इस्लामी परचम के साथ जुलूस रवाना हुए, जो दोपहर बाद वीआईपी रोड स्थित करबला पहुंचे।

गर्म सड़कों पर नंगे पैर सेवा का जज्बा

कड़ी धूप और तपती सड़क के बावजूद बड़ी संख्या में अकीदतमंद नंगे पैर ‘या हुसैन’ की सदाएं लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान रास्ते भर मौजूद लोगों ने सेवा भाव दिखाते हुए नंगे पैर चल रहे अकीदतमंदों पर पानी के छिड़काव किए, ताकि उन्हें गर्मी से राहत मिल सके।

पोस्टरों में दिखा दुनिया भर का दर्द

जुलूस में शामिल कई युवाओं की टी-शर्ट और हाथों में मौजूद पोस्टरों ने सभी का ध्यान खींचा। इन पोस्टरों में ‘कर्बला – जुल्म के खिलाफ आवाज’ का संदेश दिया गया था। साथ ही इसमें फिलिस्तीन, मणिपुर और ईरान की घटनाओं का जिक्र करते हुए दुनिया भर में शांति और आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाई गई।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

शहर के प्रमुख चौराहों पर उलेमाओं ने इमाम हुसैन की शहादत और इंसानियत के संदेश पर तकरीरें कीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन ने पुराने शहर में विशेष प्रबंध किए थे। जुलूस के दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा।

Hot this week

भोपाल: अवैध शराब पर आबकारी विभाग का छापा, 54 लीटर शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी में अवैध शराब की बिक्री पर लगाम...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...

Topics

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img