भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित रंभा नगर में सोमवार देर रात मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। सिर्फ ‘घूरने’ की बात को लेकर छह लोगों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक का हमीदिया अस्पताल में इलाज जारी है

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, रंभा नगर निवासी गुलफाम (31), जो पेशे से लेडीज टेलर है, का रविवार रात पड़ोसी साजिद मौलाना से घूरने की बात पर विवाद हुआ था। सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जब गुलफाम अपने घर लौट रहा था, तब साजिद और उसके बेटे ने उसे रास्ते में रोक लिया।
6 लोगों ने मिलकर घेरा
बहस बढ़ते ही साजिद के भाई शाहजाद, उसके बेटे और दो अन्य युवकों (साहिल और बिलाल) ने भी गुलफाम पर हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर गुलफाम के पेट और हाथ पर तीन गहरे वार किए। युवक को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस कार्रवाई: परिजनों की सूचना पर गौतम नगर पुलिस ने साजिद, शाहजाद, साहिल, बिलाल और अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।



