Monday, April 13, 2026
36.3 C
Bhopal

भोपाल आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: लाखों की अवैध शराब जब्त, महुआ लाहन का जखीरा बरामद

भोपाल: भोपाल आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहन का बड़ा जखीरा बरामद किया गया।

कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर, सहायक आबकारी आयुक्त श्री वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन और नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की।

आबकारी टीम ने जिले के वृत्त कोलार के ग्रामों – कजली खेड़ा, ढोली, मावड़िया और गोंदीपुरा में दबिश दी। इस दौरान लगभग 470 किलोग्राम महुआ लाहन (जो कि 25 प्लास्टिक केनों में भरा था) और 20 लीटर हाथभट्टी मदिरा बरामद की गई। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। इस संबंध में ज्ञात और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)अ और 34(1)च के तहत कुल 7 प्रकरण कायम किए गए।

इसके अतिरिक्त, बीडीए कॉलोनी, आकृति से भी भोपाल के बाहर की बैतूल ब्रांड की 6 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

जब्त की गई अवैध शराब और लाहन की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,50,000 बताई गई है।

यह कार्रवाई प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनीष द्विवेदी द्वारा की गई। इस दौरान पूरा मैदानी जिला आबकारी अमला मौजूद रहा।

सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री वीरेंद्र धाकड़ ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाहियां की जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Hot this week

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

बिहार में नई सरकार की तैयारी: शिवराज संभालेंगे कमान, नीतीश का राज्यसभा सफर शुरू

पटना/भोपाल: बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव की पटकठा...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

भोपाल: एमपी नगर में ट्रांसफार्मर फटा, आग की चपेट में आई फॉर्च्यूनर कार खाक

​भोपाल। राजधानी के व्यस्ततम इलाके एमपी नगर जोन-2 में...

Topics

घर में गांजा और शराब छिपाकर बेच रही महिला तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने नशे के अवैध...

हज यात्रियों की रुबात सुविधा 6 साल से ठप, औकाफ-ए-शाही के खिलाफ फूटा गुस्सा

​भोपाल। मक्का-मदीना में भोपाल रियासत की ऐतिहासिक 'रुबात' (वक्फ...

भोपाल: चलती स्कूटी से बैग झपटमारी, दो आशा कार्यकर्ता घायल

​भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में शनिवार रात लुटेरों...

पुलिस कंट्रोल रूम परिसर की झाड़ियों में भड़की आग, टला बड़ा हादसा

​इंदौर। शहर के मध्य स्थित रीगल तिराहा स्थित रानी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img