Saturday, February 21, 2026
25 C
Bhopal

सितंबर महीने में भोपाल एक्सप्रेस 10 दिन के लिए कैंसिल

सितंबर महीने में वंदे भारत और भोपाल एक्सप्रेस से दिल्ली या ग्वालियर, झांसी आगरा सफर करने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है, क्योंकि पलवल रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य किए जाने हैं। इसके चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली वंदे भारत के अलावा भोपाल एक्सप्रेस अप और डाउन को निरस्त किया गया है।

बता दें कि दोंनो ट्रेनों से भोपाल रेल मंडल के चार हजार से अधिक यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। इनमें भोपाल एक्सप्रेस 6 सितंबर से 15 सितंबर तक 10 दिन के लिए कैंसिल की गई है।

ये ट्रेनें कैंसिल की गईं
12155 रानी कमलापति – निजामुद्दीन एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी।
12156 (निजामुद्दीन – रानी कमलापति एक्सप्रेस) अपने प्रारंभिक स्टेशन से 6, 07, 08, 09, 10, 11, 12, 13, 14 और 15 सितंबर को निरस्त रहेगी।
20171 रानी कमलापति – निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस अपने प्रारंभिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी।
20172 निजामुद्दीन – रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 17 सितंबर को निरस्त रहेगी।

यह ट्रेन आगरा पर होगी खत्म
12192 जबलपुर – निजामुद्दीन श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 से 16 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन तक ही जाएगी।
12191 निजामुद्दीन- जबलपुर श्रीधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 से 17 सितंबर तक आगरा कैंट स्टेशन से प्रारंभ होगी।

इस ट्रेन का रूट किया परिवर्तित
12191 निजामुद्दीन – जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29, 30, 31 अक्टूबर, 01, 02, 03, 04, 05 को परिवर्तित मार्ग वाया गाजियाबाद-मथुरा-आगरा कैंट होकर जाएगी। भोपाल रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि यात्री असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /139 रेल मदद से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके यात्रा करें।

Hot this week

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

लापरवाही ने ली बुजुर्ग की जान: आईटी पार्क में करंट लगने से माली की मौत

​भोपाल | राजधानी के आईटी पार्क परिसर में शनिवार...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

Topics

छेड़खानी पड़ी भारी: भाई-भाभी ने मनचले को बीच सड़क सिखाया सबक

​भोपाल | छोला मंदिर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात...

शादी का वादा और फिर ‘धोखा’: नर्सिंग छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

भोपाल |राजधानी के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र स्थित विंध्याचल...

राहुल गांधी 24 फरवरी को भोपाल आएंगे

भोपाल | अमेरिकी ट्रेड डील को 'किसान विरोधी' बताते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img