Tuesday, June 23, 2026
28.5 C
Bhopal

जन्माष्टमी पर शहर में कई जगह मटकी फोड़ प्रतियोगिता

शहर के सभी बड़े मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही है। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसी के तहत राजधानी में कई स्थानों पर मटकी फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। जिसमें फिल्म अभिनेता समेत भजन गायक शामिल होंगे। वहीं इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सीहोर, मंडीदीप, बैरसिया, विदिशा, आष्ट्रा समेत कई जगहों की टीम प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

सलैया चौराहा
वार्ड 83 के अंतर्गत सलैया चौराहे पर सरदार पटेल धार्मिक महोत्सव समिति द्वारा 24 अगस्त को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अनुसार आयोजन में रूस व यूक्रेन के कलाकार ट्रेडिशनल की प्रस्तुती देंगे। विजेता टीम को 1, 51 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जबलपुर, इंदौर, आष्ट्रा, सीहोर समेत अनेक स्थानों की टीमें भाग लेंगी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा समेत अनेक लोग शामिल होंगे।

मंगलवार स्थित प्रतियोगिता।

मंगलवार स्थित प्रतियोगिता।

अवधपुरी चौराहा
भोजपाल मेला महोत्सव समिति द्वारा अवधपुरी चौराहे पर 25 अगस्त को मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि आयोजन ब्रज के हेमंत ब्रजवासी द्वारा सुमूधर भजनों की प्रस्तुती दी जाएगी। मटकी की ऊंचाई 60 फीट रहेगी। यहां सीहोर, विदिशा, रायसेन समेत अनेक स्थानों की टीमें भाग लेंगी। इनामी राशि 1 लाख रुपए प्रदान की जाएगी।

करोंद चौराहा
पदमिनी कोल्हपुरी, गुलशन ग्रोवर समेत अन्य फिल्म अभिनेता भाग लेंगे। श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव समिति द्वारा 27 अगस्त को करोंद चौरोहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि आयोजन में सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री पदमिनी कोल्हपुरी, गुलशन ग्रोवर समेत अन्य फिल्म अभिनेता भाग लेंगे। विजेताओं को एक लाख रूपए का इनामी राशि प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमें भाग लेंगी।

मंगलवार चौराहा
श्री हिंदू एकता समिति द्वारा निरंतर 10 सालों से मंगलवारा चौराहे पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष तरण प्रजापति एवं सचिव चंदू प्रजापति ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता में विजेता को 51000 की इनामी राशि रखी गई है, मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ-साथ भव्य राजस्थान से आये कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति के साथ-साथ मनमोहक लाइटिंग का खास इंतजाम किया गया है जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। आयोजन समिति के सचिव चंदू प्रजापति ने बताया कि आयोजन आयोजन शाम 7 बजे से प्रारंभ कर दिया जाता है जो रात्रि 3 बजे तक चलता है। रात भर करीब 5 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कार्यक्रम का आनंद लेते हैं।

Hot this week

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

Topics

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img