Tuesday, June 23, 2026
34.9 C
Bhopal

भोपाल में भाई के दोस्त ने छात्रा से की ज्यादती

भोपाल के निशातपुरा इलाके में मौसेरे भाई का दोस्त एक छात्रा के साथ करीब एक साल से ज्यादती कर रहा था। आरोपी भाई को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ शोषण करता रहा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक 23 साल की युवती एक कॉलोनी में रहती है। वह प्राइवेट कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। आरोपी युवक अंकित दांगी उसके गांव का रहने वाला है और मौसेरे भाई का दोस्त है। इस कारण दोनों का घर पर आना-जाना था। दोनों एक-दूसरे से फोन पर बातचीत करते थे।

यह बात जब छात्रा के पिता को पता चली तो आरोपी युवक के घर गए। पूरी बात उनके परिजनों को बता दी। इसके बाद बातचीत बंद हो गई।

बाद में दोनों फिर बात करने लगे। 21 अगस्त 2023 को आरोपी युवक पीड़ित के घर पहुंचा और हंगामा करने लगा। जबरदस्ती घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद से वह लगातार पीड़ित का शोषण कर रहा था। उसकी करतूतों से परेशान होकर पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी। अब पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नाबालिग को छेड़ा और पीटा

इधर, अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि भीम नगर में रहने वाली 16 साल की छात्रा है। शुक्रवार रात वह घर के बाहर खड़ी थी, तभी दीपक गिरी नाम का युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पीड़ित ने परिजन के साथ थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल: महिला आयोग की जनसुनवाई में 22 मामले; शादी का झांसा देकर शोषण का केस दर्ज

​भोपाल। राज्य महिला आयोग की सोमवार को हुई जनसुनवाई...

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

Topics

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...

भोपाल: चाकूबाजी कर दहशत फैलाने वाला आरोपी 36 घंटे में गिरफ्तार, दूसरा फरार

​भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला कर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img