Wednesday, September 30, 2026
32 C
Bhopal

भोपाल: सरकारी स्कूल के प्यून ने पत्नी को वीडियो कॉल कर की आत्महत्या

​भोपाल। रातीबड़ इलाके के नाथू बरखेड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ 32 वर्षीय सरकारी स्कूल के प्यून भावेश पटेल ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

​वीडियो कॉल पर दी जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी पिछले तीन दिनों से इंदौर स्थित अपने मायके गई हुई थी। गुरुवार देर रात भावेश ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और फांसी का फंदा दिखाते हुए आत्महत्या करने की बात कही। पत्नी ने तुरंत इंदौर से ही अपने देवर को फोन कर घटना की सूचना दी।

​देर से पहुंचे परिजन

सूचना मिलते ही परिजन और पड़ोसी भावेश के घर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घर का दरवाजा अंदर से बंद था, जिसे तोड़कर अंदर जाने पर भावेश फंदे पर लटका मिला। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

​मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों (एक बेटा और एक बेटी) को छोड़ गया है। फिलहाल, रातीबड़ थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

Topics

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...

शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फिर मुकरा प्रेमी; दुष्कर्म का केस दर्ज

​इंदौर: भंवरकुआं पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img