Thursday, October 1, 2026
32.6 C
Bhopal

भोपाल की मेयर मालती राय ने ली शपथ:कलेक्टर ने महापौर सहित 85 पार्षदों को दिलाई शपथ

राजधानी भोपाल की नई महापौर मालती राय ने शपथ ग्रहण कर ली है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने उन्हें महापौर पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पूर्व सांसद आलोक संजर, पूर्व महापौर आलोक शर्मा, बीजेपी नेता भगवान दास सबनानी, सुमित पचौरी, राहुल कोठारी, लोकेंद्र पराशर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

भोपाल की गलियों में मैने साइकिल चलाई- सीएम

कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा भोपाल मेरे सपनों का शहर है। भोपाल की गलियों में मैनें साइकिल चलाई, यहां के सरकारी स्कूल में मैनें पढ़ाई की। भोपाल की मैने बचपन से बढ़ते देखा है। भोपाल के विकास को हम मिलकर आगे बढ़ाएंगे। भोपाल क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी है में इसे हरा-भरा बनाने के लिए बिना अवकाश रोज पेड लगाता हूं। में पार्षदों से अनुराेध करता हूं कि आपको जनता ने चुना है अब जनता की सेवा करना आपका धर्म है। आपको लोग दिन में, रात में सोते में अपनी परेशानी बताने आएंगे। आपको विनम्र रहना होगा। भोपाल में ट्रेफिक की समस्या को दूर करने के लिए सीएम ने कई फ़्लाईओवर बनाने का ऐलान किया। सीएम ने कहा मैं आज ही दिल्ली जाकर इन फ्लाई ओवर के निर्माण की मंजूरी दिलाउंगा।

Hot this week

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही खातों से उड़े एक-एक लाख रुपए, चंदन नगर थाने में FIR दर्ज

​इंदौर: ​चंदन नगर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के दो बड़े...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

Topics

रातीबड़ में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

​भोपाल: ​रातीबड़ थाना इलाके की एक निर्माणाधीन इमारत में काम...

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img