Friday, October 16, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल: पार्ट टाइम जॉब और ऑनलाइन रेटिंग का झांसा देकर पॉलिटेक्निक कर्मचारी से 1.80 लाख की ठगी

​भोपाल:

राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब से अच्छी कमाई का लालच देकर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक कर्मचारी से 1.80 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

​क्या है पूरा मामला:

पुलिस के मुताबिक, पल्लवी नगर निवासी 49 वर्षीय विनोद गुप्ता शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यरत हैं। जनवरी 2025 में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था, जिसमें कॉलर ने पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। शुरुआत में विनोद ने मना कर दिया, लेकिन अगले दिन दोबारा कॉल आने पर उन्होंने खाली समय में काम करने की हामी भर ली।

​आरोपियों ने उन्हें कंपनी के प्रमोशन के लिए ऑनलाइन रेटिंग देने का टास्क दिया और इसी दौरान उनकी बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद जालसाजों ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उनके खाते से 1.80 लाख रुपये पार कर दिए।

​साइबर हेल्पलाइन पर की थी शिकायत:

खाते से रकम कटने का अहसास होते ही विनोद गुप्ता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद शिकायत शाहपुरा थाने पहुंची, जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बैंक खातों और मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hot this week

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

Topics

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से...

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img