Friday, October 16, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल: राजा सेतु से तालाब में कूदी अज्ञात महिला की इलाज के दौरान मौत

​भोपाल:

शहर के तलैया थाना क्षेत्र स्थित राजा सेतु से शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे एक महिला ने तालाब में छलांग लगा दी। महिला को पानी में कूदता देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

​सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के समय महिला जीवित थी, इसलिए पुलिस ने बिना देर किए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां सुबह करीब 11 से साढ़े 11 बजे के बीच इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

​शव की शिनाख्त के प्रयास जारी:

पुलिस के अनुसार, मृत महिला की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष है, लेकिन अब तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी खंगाल रही है ताकि परिजनों का पता चल सके। महिला ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसके कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Hot this week

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की निर्मम हत्या, खंडहर में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

​भोपाल: राजधानी के बैरागढ़ इलाके में दिल दहला देने...

Topics

बैरसिया में 5 किलो गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को 2 साल 7 महीने की सजा

​भोपाल: थाना बैरसिया क्षेत्र में गांजा तस्करी के एक मामले...

मंडीदीप जा रहे युवक से मोबाइल झपट्टा

​भोपाल: अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के ड्यूटी पर...

पूर्व प्रेमिका ने किराए के कमरे में घुसकर प्रेमी पर कैंची से किया हमला

​ग्वालियर। कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी में एक...

इंदौर में साइबर ठगी: व्यापारी और पत्नी के तीन खातों से 2.37 लाख रुपए पार

​इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img