Tuesday, August 11, 2026
28.4 C
Bhopal

बारिश में बहाल भोपाल कई इलाकों में पानी भरा; 50 से ज्यादा क्षेत्र में बिजली गुल रही

भोपाल में पूरी रात बारिश हुई। इससे नादरा बस स्टैंड समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया, जबकि तुलसीनगर, हर्षवर्धन समेत 50 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रही। शुक्रवार सुबह से भी रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है।

8 दिन के ब्रेक के बाद अगस्त के आखिरी दिनों में राजधानी फिर तरबतर हो रही है। पिछले 3 दिन से तेज और हल्की बारिश हो रही है। इससे बड़ा तालाब का जलस्तर भी बढ़ा है। वर्तमान में लेवल 1666.50 फीट तक पहुंच गया है। कैचमेंट एरिया में तेज बारिश होते ही बड़ा तालाब फिर से फुल हो जाएगा। जिससे भदभदा और फिर कलियासोत डैम के गेट भी खुल सकते हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, अगस्त में भोपाल में 13 इंच बारिश होने का ट्रेंड है। इस बार अब तक 10 इंच से ज्यादा पानी बरस चुका है। वहीं, सीजन में 34 इंच से ज्यादा बारिश हो गई है, जो सीजन की करीब 90 प्रतिशत तक है।

गुरुवार रात में हुई बारिश से नादरा बस स्टैंड पर पानी भर गया।

गुरुवार रात में हुई बारिश से नादरा बस स्टैंड पर पानी भर गया।

अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली
अगस्त में मानसून की बेरुखी भी देखने को मिली है। शुरुआती 4 दिन तक भोपाल में अच्छी बारिश हुई, लेकिन इसके बाद हल्की बारिश का दौर ही चला। इस कारण अगस्त तक कोटा भी फुल नहीं हो सका है।

सभी डैम के खुल चुके गेट
अबकी बार भोपाल के सभी डैम के गेट भी खुल चुके हैं। कलियासोत डैम के सभी 13 गेट खोले जा चुके हैं। कोलार डैम के 8 में से 4 गेट खुले हैं। भदभदा और केरवा डैम के गेट भी खोले गए थे। बारिश थमने के बाद गेट बंद कर दिए गए। पिछले 12 दिनों से गेट बंद है।

अगस्त में 14 दिन बारिश का ट्रेंड
भोपाल में अगस्त के महीने में एवरेज 14 दिन बारिश होने का ट्रेंड है। इस महीने 13 इंच पानी बरसता है। इस बार शुरुआत के 4 दिन में 6.9 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। इसके बाद हल्की बारिश से आंकड़ा साढ़े 10 इंच तक पहुंच गया। अगस्त के आखिरी दिनों में तेज पानी गिरने से सामान्य बारिश का आंकड़ा भी पार हो सकता है।

इस बार 106% बारिश का अनुमान
भोपाल में इस साल सामान्य से 106% बारिश होने का अनुमान है। पिछली बार 18% कम यानी, 82% (30.9 इंच) बारिश हुई थी, जबकि भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है।

Hot this week

दतिया के सेवढ़ा में सफाई कर्मियों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, समर्थन में बाजार बंद; जगह-जगह लगे कचरे के ढेर

​दतिया: नगर परिषद के आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल...

भंडारी ब्रिज के नीचे से 5.40 लाख की एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो ड्राइवर गिरफ्तार, पहले भी दर्ज है एनडीपीएस एक्ट का केस

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को परदेशीपुरा क्षेत्र स्थित भंडारी...

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

Topics

भोपाल: नाइट गश्त पर निकले आरक्षक को कार में बनाया बंधक, रातभर घुमाया और मारपीट की

​भोपाल: राजधानी के शाहपुरा थाना क्षेत्र में एक रोंगटे खड़े...

पुलिसकर्मी बनकर होटल में घुसे, धमकाकर ऐंठे 60 हजार; तीन गिरफ्तार

​भोपाल: ​पिपलानी थाना क्षेत्र के एक होटल में फर्जी पुलिसकर्मी...

शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा: 3 लाख से अधिक का अमानक घी-पनीर जब्त

​इंदौर: खाद्य सुरक्षा प्रशासन के विशेष अभियान के तहत सोमवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img