Thursday, October 1, 2026
22.1 C
Bhopal

यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला

फेमस यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी पर जानलेवा हमला हो गया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात मंगलवार रात करीब सवा दस भोपाल के मालवीय नगर की है।

भूपेंद्र घर लौट रहे थे। इसी बीच बाइकसवार दो नकाबपोश आए और धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भोपाल में बरखेड़ी जोगीपुरा के रहने वाले भूपेंद्र जोगी (38) की न्यू मार्केट में कपड़ों की दुकान है। वे यूट्यूब के लिए वीडियो भी बनाते हैं। उनके ढाई लाख से अधिक फॉलोअर हैं।

बातचीत में कहा, ‘रोज की तरह मंगलवार को दुकान बंदकर रात करीब 10:15 बजे घर के लिए निकला था। जैसे ही अरेरा हिल्स थाने के नजदीक पहुंचा, बाइकसवार 2 युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। बाइक से गिरते ही धारदार हथियार से एक वार किया और फरार हो गए। दोनों के चेहरे पर नकाब थे।’

हमले में घायल भूपेंद्र जोगी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हमले में घायल भूपेंद्र जोगी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

15 मई को मुंबई में OTT ऑडिशन

भूपेंद्र ने बताया कि 15 मई को मुंबई जाना है। वहां OTT (ओवर दी टॉप सर्विसेस और प्लेटफॉर्म्स) का फाइनल ऑडिशन होना है। इस ऑडिशन में सफल होने पर अभिनेता सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिलेगा। अब लगता है कि मेरा सपना पूरा नहीं होगा।

भूपेंद्र के बड़े भाई एडवोकेट सतीश जोगी ने कहा, ‘भूपेंद्र केवल काम से काम रखता है। हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। मुझे नहीं लगता कि ओटीटी के बुलावे के कारण कोई हमला कर सकता है।’

9 नवंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेंद्र जोगी को मिलने बुलाया था। इस दौरान उन्होंने साथ में पौधरोपण किया था।

9 नवंबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भूपेंद्र जोगी को मिलने बुलाया था। इस दौरान उन्होंने साथ में पौधरोपण किया था।

‘अमेरिका से बेहतर सड़कें’ वीडियो से हुए थे फेमस

भूपेंद्र जोगी अपने नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। वे चर्चा में तब आए थे, जब उन्होंने दावा किया था कि भोपाल में अमेरिका से बेहतर सड़कें तलाश ली हैं। एक यूट्यूब चैनल को दिया गया उनका इंटरव्यू वायरल हो गया था। इसके वीडियो को 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी यह वीडियो देखने के बाद उन्हें मुलाकात के लिए बुलाया था।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img