भोपाल के गुनगा इलाके में मंगलवार रात एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा घुसा। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक के सिर और चेहरे में गंभीर चोट आई थीं। पुलिस और एम्बुलेंस के पहुंचने पर शव को निकाला गया।
बैरसिया सिविल अस्पताल की मर्चुरी में बॉडी का पीएम कराया गया। बाइक पर दो युवक सवार थे। दूसरे युवक को भी गंभीर चोट आई हैं। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मृतक ब्रजेश पिता लाल सिंह (35) विदिशा जिले का रहने वाला था। दोस्त भगवान सिंह के साथ मंगलवार की रात को भोपाल की ओर जा रहा था। गुनगा में उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रेक्टर में जा घुसी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रजेश का चेहरा ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गया और वहीं चिपक गया। खास बात यह है कि शव बाइक पर बैठी हुई हालत में ही पुलिस ने बरामद किया। मामले में गुनगा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




